शिमला विंटर कार्निवल के तीसरे दिन हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

by
शिमला 27 दिसम्बर – जिला हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों के नाम रहा शिमला विंटर कार्निवल का तीसरा दिन। कुसुम कला मंच लदरौर, हमीरपुर, गुगा महाराज कला मंच पंचभैया, कुपवी, चामुण्डा सांस्कृतिक दल देवी कोठी चुराह चम्बा, पूजा कला मंच शगीन, तारादेवी शिमला और एनजेडसीसी पटियाला के राजस्थान के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।
*रिज पर सजी सूफीयाना महफिल*
कार्निवल के तीसरे दिन रिज मैदान पर सूफीयाना महफिल सजी जिसमें कश्मीर के झनकार ग्रुप के गायक शफी सोपोरी ने अपने साथियों के साथ प्रस्तुति दी।
*गृह रक्षा बैंड के धुनों पर झूमे लोग*
पुलिस सहायता कक्ष के समीप गृह रक्षा बैंड के जवानों ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी जिनका पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब आनंद उठाया।
*300 से अधिक लोगों ने ली ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी*
कार्निवल में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग जिसमें खासकर युवा ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित जानकारी हासिल करने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। कार्निवल के तीसरे दिन तक 300 से अधिक लोगों ने ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी हासिल की है। कार्निवल में ईवीएम डेमनस्ट्रेशन सेंटर स्थापित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग बढ़-चढ़ कर मतदान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से जीत का चौका लगा चुके अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जाएंगे संसद : क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे 4 जून को हो जायेगा साफ़

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। न्यूज24, नेटवर्क 18 और आज तक इंडिया टूडे के एग्जिट पोल के तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद : आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दिया बलिदान

रोहित भदसाली। हमीरपुर : वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर दु:ख भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह आतंकियों से लड़ते हुए ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना

जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक गढ़शंकर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
Translate »
error: Content is protected !!