शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सर्कुलर रोड का किया निरीक्षण : निरिक्षण के दौरान पाई गई बाधाओं को हटाने के लिए समिति का होगा गठन, विस्तृत कार्य योजना को मुख्यमंत्री से चर्चा उपरांत किया जायेगा क्रियान्वित

by

स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए यह पहला कदम, आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों का भी करेंगे निरीक्षण
शिमला 29 जून – लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए शहर के सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया ताकि इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण कर चौड़ा किया जा सके और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को सुविधा हो सके। इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी, उपमण्डल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंदर कुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वह सचिवालय से होते हुए संजौली चौक, इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, छोटा शिमला होकर वापस सचिवालय पहुंचे।
इससे पूर्व सचिवालय में अधिकारीयों के साथ इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश के लोगों को ईद की बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की मंगल कामना की।
उन्होंने बताया कि शिमला प्रदेश की राजनीतिक, प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी है इसलिए यहाँ सुगम यातायात होना बेहद आवश्यक है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार शहर के सर्कुलर रोड का आज निरीक्षण कर जाम से सम्बंधित सभी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जिन-जिन स्थानों पर व्यस्ततम समय जाम की स्थिति रहती है उन जगहों को चिन्हित किया जायेगा और वहां मार्ग को चौड़ा करने के लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा जो इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श उपरांत इसे क्रियान्वित करेगी। इसके अतिरिक्त, रिंग रोड पर प्रस्तावित पार्किंग निर्माण जोकि पिछले 05 सालों से केवल कागज़ों तक सिमित रहे, उन्हें धरातल पर उतारने के प्रयास भी किये जायेंगे ताकि शिमला आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की उचित सुविधा उपलब्ध हो सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 1700 करोड़ रुपए की लगत से वर्ल्ड बैंक की सहायता से जो रोपवे शिमला के लिए आ रहा है उससे भी आने वाले समय में शिमला शहर को जाम से रहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में आज सर्कुलर रोड से शुरुआत की गई है और आने वाले समय में अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी सुगम यातायात के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी-ला से शुरू करने का मामला केंद्र सरकार से उठाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का किया शुभारंभ  किन्नौर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ...
article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
पंजाब , समाचार

समाज सेवक गोल्डी सिंह ने पीड़ित परिवारो को बरतन, चारपाई और जरूरत का घरेलू सामान भेंट किया

गढ़शंकर -गत   दिनों गांव गढ़ी मट्टो के नजदीक 5 झुग्गियों को आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई थी और झुग्गियों के भीतर पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया था। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!