शिरोमणि अकाली दल का पूरा संगठन भंग : 15 घंटे में ट्वीट को मात्र 24 ने लाइक और 6 ने किया रिट्वीट

by

चंडीगढ़ ।सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल का पूरा संगठन भंग कर दिया है। अकाली दल की सभी ईकाईयां, कोर कमेटी, ऑफिस पदाधिकारियों के साथ सभी विंग भी भंग किए गए हैं। यह फैसला अकाली दल में लीडरशिप को लेकर बढ़ती बगावत के बाद उठाया गया है। देर रात सुखबीर बादल ने संगठनत्माक ढांचा भंग करने का ऐलान कर दिया। हालांकि शिरोमणि अकाली दल की वाल पर रात 8.11 वजे ट्वीट कर जानकारी दी गई। लेकिम सुबह 11 वजे तक 15 घंटे में ट्वीट को मात्र 24 ने लाइक और 6 ने रिट्वीट किया। जिससे शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं की नाराजगी तो साहमने आ बी रही है । इसके इलावा अन्य लोगो में भी शिरोमणि अकाली दल की कम होती लोकप्रियता साफ होती दिखाई दे रही है।
अकाली दल के मुताबिक चुनावी हार के मंथन के लिए वरिष्ठ नेता इकबाल झूंदा की अगुआई में पोल रिव्यू कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी के सुझाव पर ही संगठनात्मक ढांचा भंग कर दिया गया। अकाली दल ने पंजाब में 2007 से 2017 तक सरकार चलाई। उसके बाद के 2 विधानसभा चुनावों में करारी हार झेलनी पड़ी। 2022 में तो अकाली दल सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गया।

अकाली दल में बगावत की शुरूआत पंजाब विधानसभा में पार्टी नेता विधायक मनप्रीत अयाली से हुई। उन्होंने पार्टी के फैसले का विरोध करते हुए बीजेपी समर्थित एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को वोट नहीं दिया। अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर दिया। अयाली ने कहा कि बिना सिख, पंजाब और अन्य मसलों पर कोई भरोसा लिए यह समर्थन दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा कोर कमेटी की मीटिंग में नहीं आए। उन्होंने झूंदा कमेटी की रिपोर्ट सीधे कोर कमेटी में पेश करने पर सवाल खड़े किए। चंदूमाजरा का कहना था कि इसे पहले समीक्षा कमेटी में रखा जाना चाहिए था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त : टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया

खन्ना : खन्ना में 12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चा घर में अकेला था। उसने शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बीए बीएड चौथे समैस्टर के नतीजे में जसप्रीत रही प्रथम

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड चौथे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 : तैराकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बास्केबाल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुुुरुआत होशियारपुर, 30 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ खेल मुकाबलों के दूसरे दिन आज जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब

प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म व मौत के सर्टिफिकेट मिलने शुरु

होशियारपुर: स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म व मौत के सर्टिफिकेट जारी करने को दी गई मंजूरी के बाद होशियारपुर नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!