शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

by

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज रहे।op कार्यक्रम की शुरूआत छोटे बच्चों के ग्रुप नृत्य, गीत व कविताओं से हुई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद अमन भरमौरी ने पहाड़ो रीए रानिए, बहादुर भारद्वाज ने ढोल जलवोणया गीत पेश कर वाहवाही लूटी। प्रवीण क पूर ने धूड़ू जोगी गीत प्रस्तुत कर लोगों की शिव की भक्ति से जोड़ा। राज जैरी ने तेरा मेरा लगन गीत प्रस्तुत किया।

देरशाम पंडित संजीव कुमार ने शिव नुआला का पूजन कराया। इसमें 32 कोठे बनाए गए जिसमें विभिन्न प्रकार का अनाज व फ्रूट व मिठाइयां डाली गई। पूजन के बाद सुनील राणा ने मंच संभाला। नुआले की एंजलियां पेश करने के बाद उन्होंने शिव कैलाशों से बासी भोली धारों से वासी समेत दर्जन भजन सुना कर उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन किया।
यह कार्यक्रम सुबह शनिवार रात से रविवार सुबह पांच बजे तक चला जिसमें गद्दी समुदाय के लोगों ने महादेव में अपनी भक्ति रखते हुए पूरी रात जागते रहे।

शाम पांच बजे से चंबयाली धाम का आयोजन किया गया। यह धाम देर शाम तक चलती रही और लोगों ने इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। सोसायटी के प्रधान संजीव ठाकुर, शिव दीप, रमेश कपूर, मान सिंह, रवि भरमौरी, मुकेश, शमी ठाकुर, अंजना ठाकुर, पूजा ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री बनेंगे रथ यात्रा के साक्षी, हिमाचल के लिए होंगे ऐतिहासिक क्षण: जय राम ठाकुर

हरोली हल्के में ड्रग पार्क देकर हरोली हल्के सहित प्रदेश में युवायों को रोजगार उप्लब्ध करवाने का प्रबन्ध किया : खन्ना कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 अक्तूबर को कुल्लू दौरा प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला मेंसामाजिक सुरक्षा के 9687 नए मामलों को दी मंजूरी – कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाएं: संजय रत्न

*गृह निर्माण के लिए 272 पात्र लोगों को मिलेगा अनुदान,  जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 नवंबर। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने पलाहटा में किए 30 लाख की परियोजनाओं के शिलान्यास

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पलाहटा के क्यारियां में 30 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने 11 लाख रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन...
Translate »
error: Content is protected !!