शिव पुरी श्मशानघाट में बनेगा इलेक्ट्रानिक यूनिट, होगी विद्युत संस्कार की सुविधा: सुंदर शाम अरोड़ा

by

करीब एक करोड़ रुपए की लागत से दो महीनों में तैयार होगी विद्युत संस्कार वाला सिस्टम
श्मशानघाट में एक सप्ताह में बनेगी शैड
होशियारपुर  :पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कहा कि आने वाले दो माह में शहर में हरियाना रोड स्थित मुख्य श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के लिए बिजली यूनिट लगाया जा रहा है जो कि करीब एक करोड़ रुपए की लागत से लगेगा।
उद्योग मंत्री ने मेयर सुरिंदर कुमार सहित श्मशानघाट दौरे के दौरान जरुरी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए श्मशानघाट के अंदर 20ङ्ग60 के शैड का निर्माण किया जा रहा है, जिसका काम आज शुरु करवाया गया है। उन्होंने बताया कि श्मशानघाट के अंदर अंतिम संस्कार वाले स्थान पर कोरोना के कारण हो रही मौतों को ध्यान में रखते हुए यह शैड आने वाले एक सप्ताह के अंदर-अंदर तैयार हो जाएगा। कोविड के मद्देनजर श्मशानघाट के अंदर सफाई प्रबंधों को और सुचारु बनाने संबंधी मौके पर हिदायतें देते हुए उद्योग मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कार्यों के लिए कर्मचारियों की गिनती बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीकल संस्कार की सुविधा की स्थाप्ति के लिए करीब एक करोड़ रुपए का खर्च आएगा व इस संबंधी नगर निगम होशियारपुर को जरुरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंन बताया कि संस्कार की इलैक्ट्रानिक चैंबर व बड़े जनरेटर की स्थापना होगी। श्मशानघाट के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने संबंधी उद्योग मंत्री ने बताया कि पहले भी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी फंडों के माध्यम से यहां सुविधाएं भी प्राथमिकता के आधार पर यकीनी बनाई जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाथ में लगी थी सिरिंज : नशे की ओवरडोज से 25 और 27 साल के युवकों की मौत

भवानीगढ़  :  पंजाब में नशे से कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। नशा युवा के लिए मौत बना हुआ है। पंजाब सरकार, पुलिस व स्थानीय प्रशासन के नशे को रोकने के लिए प्रयास...
article-image
पंजाब

कामरेड गुरनेक भज्जल के पिता पाखर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट : गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर, 26 फरवरी: कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल के पिता पाखर सिंह का पिछले दिनों बीमार रहने के बाद निधन हो गया, जिनके नमित गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब

4727 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ : SC परिवारों को CM मान ने दी बड़ी राहत, 68 करोड़ का कर्ज किया माफ

इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरकार गरीब और दबे-कुचले वर्गों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में यह ऐलान करते हुए कहा कि बीते बीस वर्षों से इन...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
Translate »
error: Content is protected !!