शिवधाम प्रोजेक्ट को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह

by

निर्माण मंत्री और सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में किए 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास

मंडी, 10 नवम्बर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में आज मंडी सदर विधानसभा में लगभग 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास किए। दो दिन पहले उन्होंने सदर विधानसभा में ही 50 करोड़ के उदघाटन और शिलान्यास किए थे। उन्होंने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन के तहत स्तरोन्नत होने वाली बिंद्राबणी-मझवाड़-कोटमोर्स सड़क और मगवांई से कठलग सड़क का शिलान्यास किया। इन दोनों सड़कों पर क्रमशः 13.26 करोड़ रुपये और 13.24 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने 3.99 करोड़ रुपये की लागत से बनी गतरबाग-उपरला थनौट वाया सेहली सड़क का उदघाटन भी किया और इस सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन शिवधाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी मंडी में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया।
मंडी सदर विधानसभा के तल्याहड में जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में मंडी में बन रहे शिवधाम को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वह सांसद प्रतिभा सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर 80 हजार करोड़ का ऋण छोडकर गई है। इसके बावजूद रिकॉर्ड समय में विकास कार्यांे को पूरा किया जा रहा है। नए भवनों का निर्माण किया जा रहा हैैै। एक साल में सुखाश्रय योजना शुरू की गई है। ओपीएस को लागू किया गया। आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। महिलाओं को 1500 रुपये देना जनजातीय क्षेत्र स्पीति से शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में बाकि क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे दिया जाएगा। अगले चार वर्षों में सरकार द्वारा हर वायदे को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने करोड़ो के शिलान्यास और उदघाटन के लिए लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद किया।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे हमीरपुर से मंडी वाया कोटली राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण में भर्ती जा रही कोताही के लिए जिला हमीरपुर में बैठक की जाएगी। जिसमें संबंधित विधायकों, मोर्थ के अधिकारियों के साथ उपायुक्त मंडी और हमीरपुर को भी बुलाया जाएगा। बैठक में इसके निर्माण से लोगों को आ रही समस्याओं के लिए अधिकारियोें की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ड बैंक के माध्यम से बनाई जा रही मंडी से रिवालसर सड़क के निर्माण से किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

पीएमजीएसवाई-।।। में 70 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण तीन में 70 करोड़ के स्तरोन्नत कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के स्तरोन्नत करने का कार्य 18 महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।

मंडी कॉलेज भवन और शिवधाम का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा

लोक निर्माण मंत्री ने मंडी कॉलेज में लम्बे समय से लटके भवन निर्माण शीघ्र पूरा हो इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए गए शिवधाम प्रोजैक्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 14 करोड़ खर्च करके इसका लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पूरे करना हमारा दायित्व है। एैसा न हो कि इतना खर्च होने पर यह सफेद हाथी बन जाए। उन्होंने कहा कि इसका कार्य पूर्व सरकार के समय ही रूक गया था। इसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जनसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान योगेश पटयाल, पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष हरेन्द्र सेन सहित अन्य गणमान्य अतिथि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिड़कमार में आयूषमान आरोग्य शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केवल पठानिया – दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अक्तूबर। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग गांव देहात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमरे में मृत मिले पिता-पुत्र, दम घुटने से मौत की आशंका : सोए थे अंगीठी और हीटर जलाकर

रोहित जसवाल। ऊना : गांव जलग्रां में पिता-पुत्र की शनिवार रात को दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर रहेगा फोक्स : कुपोषण की चुनौती से निपटने को मिशन मोड में चलेगा पोषण अभियान: डीसी

धर्मशाला, 01 सितंबर। कांगड़ा जिला में पोषण अभियान कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शुक्रवार को रेडक्रास भवन में पोषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार करोड़ के गबन का मामला : सहकारी बैंक जांच सीबीआई से कराएगा , सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर किया था गबन

एएम नाथ। सिरमौर : सिरमौर जिले की नौहराधार शाखा में हुए चार करोड़ के गबन की जांच राज्य सहकारी बैंक ने सीबीआई से करवाने का फैसला किया है। बैंक प्रबंधन ने जांच के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!