शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

by
माहिलपुर : 6 मार्च: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने माहिलपुर में भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर को शिव के रंग में रंग दिया। शिवमंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फगवाड़ा रोड, जेजों रोड, होशियारपुर रोड व गढ़शंकर रोड होते हुए वापस शिवमंदिर पहुंची। इस दौरान बाजारों में शिवभक्त शिव भजनों पर झूमते नजर आए। चंडीगढ़ चौक पर निमिषा मेहता ने अपने साथियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत करते हुए शिवभक्तों को भगवान शिव द्वारा बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के पालनहार है। शोभायात्रा का दुकानदारों ने बिभिन्न प्रकार के व्यजंनों के लंगर लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बलवीर ठाकुर, अमनदीप बैंस, नरेश कुमार लवली, विजय कुमार बंबेली, केवल अरोड़ा, नरिंदर आनंद, अशोक कुमार राणा, अनुराग हांडा, जोगिंदर पाल पिंकी, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, इशू तनेजा, जिकी तनेजा, नरिंदर मोहन निंदी, अशोक कुमार बिल्ला, रणजीत कुमार, मनी चिटकारा, मास्टर शम्बू दत्त सहित भारी संख्या में शिवभक्त उपस्थित हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल में विभिन्न विषयों पर विषय मेले का आयोजन किया गया।*

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा : opसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार और स्कूल प्रबंधक कमेटी की चेयरपर्सन मैडम सुनीता रानी की देखरेख में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस के रेजिंग डे पर आएंगे अमित शाह : रेजिंग डे पर चंडीगढ़ को मिल सकती हैं कई सौगातें, पुलिस मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर के प्रस्ताव

एक नवंबर को तिरंगा पार्क में लेंगे भव्य परेड की सलामी, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को भी राहत मिलने की उम्मीद चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग डे समारोह में शामिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!