शिवालिक आवासीय भवन निर्माण सभा ने मनाया वार्षिक समारोह

by

सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया फैसला,
हिम चंडीगढ़ में भी भू- भाग के लिए सोसायटी की ओर से किया जाएगा आवेदन,

भू-भाग मिलने पर कालोनी बसाने पर होगा विचार

बी बी एन, 8 मार्च (तारा) :  झाड़माजरी की दी शिवालिक सहकारी आवासीय भवन निर्माण सभा ने वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर समाज के उत्थान व बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्ष सभा के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने की। उन्होंने वर्ष भर के सभा के आय व व्यव का ब्यौरा पेश किया। अच्छर पाल कौशल ने बताया सोसायटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुएो सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार किया गया। इसके अलावा शीतलपुर के समीप बन रहे हिम चंडीगढ़ में भी सभा की ओर से भुभाग के लिए आवेदन करेगी। जिसमें सरकारी नियमों के तहत आवासीय कालोनी बसाने का विचार किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष ने आगे कार्य करने के लिए अपनी असमर्थता जताई तथा अपने इस्तीफे की पेशकश की, जिसे उपस्थित अधिकतर सदस्यों ने नकार दिया तथा अपना पूरा समर्थन तथा सहयोग भविष्य में भी जारी रखने का वायदा किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रबंधक कमेटी के कार्यों की तथा कार्यशैली की प्रशंसा की।
बॉक्स;
कार्यक्रम में समाज मे उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित-
कार्यक्रम के दौरान सुशीला कश्यप, उर्मिला पंवर, कमल अग्गरवाल, सुदेश कुमारी, रमन बाला, मीना गुप्ता, आशा राजपूत, ऋतु राय, सुनीता नेगी, दीपा शर्मा, सुदेश ठाकुर, अर्चना देवी, अनुराधा, कौशल्या, पूनम, अनु गुप्ता, पर परवीन शर्मा, संतोष कौशिक को समाज में उनकी उल्लेखनीय कार्यों के लिए सभा की ओर से सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित –
इस मौके पर सभा के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज , कोषाध्यक्ष अमन बंसल, मुख्य सलाहकार नेत्र प्रकाश कौशि, सत पाल शर्मा, कश्मीरी लाल, हरकिशन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य, रमेश कटना सचिव, धर्म पाल, मनोज, राजेश, बाजिन्दर गुप्ता, हरमेश, अनु गुप्ता, सोहन लाल रघुवंशी, सुशीला कश्यप, उर्मिला पवार, निर्मला बंसल, नरेश शर्मा, रमेश वर्मा, रमन बाला, डॉ पुनिया, जसविंदर इत्यादि सहित 127 सदस्यों ने भाग लिया।
फोटोकैप्शन;
झाड़माजरी की दी शिवालिक सहकारी आवासीय भवन निर्माण सभा की बैठक में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी महिलाओं को सम्मानित करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित : अमरीक हमराज़ द्वारा रचित निबंध संग्रह गूंगा साज़ का किया लोकार्पण

गढ़शंकर   : दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के लिए सक्रिय दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर ने अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह एवं कवि दरबार सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिकर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के कल्याण के लिए योजना बनाएगी प्रदेश सरकार:मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शिमला के समीप भराड़ी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!