शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का उद्देश्य दोनों महाविद्यालयों के बीच छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शोध सहयोग को बढ़ावा देना है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सलारिया ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक सहयोग से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक समन्वय और सांस्कृतिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी। यह समझौता क्षेत्र में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऊना विस को मिलीं करोड़ों की सौगातें: सत्ती

वैश्विक महामारी में भी थमने नहीं दी विकास की रफ्तार ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें मिली हैं।...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को

ऊना :  जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन, जिला परिषद के वार्षिक बजट 2022-23 का अनुमोदन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

ऊना, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 9 पदों हेतु आवेदन आंमत्रित

ऊना, 19 फरवरी: बाल विकास परियोजना, धुंदला के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के 12 तथा सहायिकाओं के 9 रिक्त पदों के लिये आवेदन भरे जाने हैं। इस बारे जानकारी देते हुए बाल...
Translate »
error: Content is protected !!