श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

by
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर
रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 17 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों गेटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को निर्धारित कतार व्यवस्था के माध्यम से सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करवाया जाए, ताकि मुख्य मार्गों एवं पैदल आवागमन वाले रास्तों पर अनावश्यक भीड़ एवं यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जतिन लाल ने मेला क्षेत्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाना है।
इस मौके पर एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, एएसपी ऊना अजय राणा, डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल, मंदिर अधिकारी माता श्री चिंतपूर्णी संजीव प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का घर बनाने के लिए दे रही 1.50 लाख की आर्थिक मदद

अंब के बामसेरा और घंघरेट में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार प्रसार रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जुलाई। हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई : जयराम ठाकुर

अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना देना लोकतंत्र का काला अध्याय एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं काॅलेज के विद्यार्थियों ने किया मत्स्य बीज फार्म दयोली (घाघस) का शैक्षणिक भ्रमण

कार्प मत्स्य पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की हासिल की विस्तृत जानकारी एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 अप्रैल: व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एम.एस.सी. प्राणी विज्ञान (चतुर्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में ठेके पर होगी स्टाफ नर्सों की भर्ती : सीधी भर्ती या अनुबंध आधार पर कोई भर्ती नहीं की जाएगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्टाफ नर्सों के पदों को आउटसोर्स यानी ठेके और कंपनियों के माध्यम से भरेगी। सीधी भर्ती या अनुबंध आधार पर कोई भर्ती नहीं की जाएगी। वर्तमान...
Translate »
error: Content is protected !!