श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट 30 जून से शुरू करेगा 13वां विशाल भंडारा : ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर का पोस्टर जारी किया

by

गढ़शंकर, 9 जून  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट, रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 जून से 13वां विशाल भंडारा शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में ट्रस्ट के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर कमेटी की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान लंगर कमेटी की तैयारियों को लेकर सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने समस्त सदस्यों की उपस्थिति में लंगर कमेटी का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी पनसप गोदाम गढ़शंकर नजदीक होशियारपुर रोड पर 30 जून सोमवार से 13वां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। जो शिव इच्छा तक जारी रहेगा। लंगर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों को इस अवसर पर बढ़-चढ़कर आने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लंगर कमेटी के सभी सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि लंगर कमेटी द्वारा हर वर्ष यह विशाल भंडारा लगातार 35-40 दिनों तक लगाया जाता है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु लंगर छकते हैं। इस अवसर पर ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, हरपाल सिंह बेदी, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, राजीव अरोड़ा, चेतन गुलाटी, विनीत लंब, आचार्य आशीष वशिष्ट, पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह व सहजप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रही तैयारी- कांग्रेस अपने विधायक के साथ ही कहीं खड़ी नजर नहीं आई : सुनील जाखड

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अकाली दल के साथ...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 सितम्बर को गांव जेजों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 मार्च को गांव जेजों स्थित सी-पाइट कैंप में प्लेसमेंट कैंप...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मल्टी कार्नर मुकाबले के आसार…. गढ़शंकर के हालात सुधारने के दावे कर रहे दावेदार

गढ़शंकर – विधानसभा सीट गढ़शंकर की सियासी पिच जिले की अन्य विधानसभा सीटों से अलग है। मैदान में बैटिग करने वाले यहां के उम्मीदवारों को कंडी, बीत और मैदानी इलाके के तीन सियासी रंगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता की मौत ..माँ चार बच्चों को छोड़ किसी और संग भागी : बड़ी बेटी निशा के ऊपर भाई-बहनों का जिम्मा …सीएम सूक्खु ने कहा अब बच्चे बेसहारा नही सरकार उनके साथ

बदलते परिवेश व घटते संस्कारों के बीच मां शब्द विश्वसनीयता खो रहा एएम नाथ। चम्बा :  मां तो मां होती है, उसका आंचल अपने जिगर के टुकड़ों के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता, बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!