श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट 30 जून से शुरू करेगा 13वां विशाल भंडारा : ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर का पोस्टर जारी किया

by

गढ़शंकर, 9 जून  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट, रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 जून से 13वां विशाल भंडारा शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में ट्रस्ट के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर कमेटी की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान लंगर कमेटी की तैयारियों को लेकर सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने समस्त सदस्यों की उपस्थिति में लंगर कमेटी का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी पनसप गोदाम गढ़शंकर नजदीक होशियारपुर रोड पर 30 जून सोमवार से 13वां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। जो शिव इच्छा तक जारी रहेगा। लंगर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों को इस अवसर पर बढ़-चढ़कर आने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लंगर कमेटी के सभी सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि लंगर कमेटी द्वारा हर वर्ष यह विशाल भंडारा लगातार 35-40 दिनों तक लगाया जाता है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु लंगर छकते हैं। इस अवसर पर ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, हरपाल सिंह बेदी, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, राजीव अरोड़ा, चेतन गुलाटी, विनीत लंब, आचार्य आशीष वशिष्ट, पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह व सहजप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़...
article-image
पंजाब

सर्टिफिकेट फीस और परीक्षा शुल्क और जुर्माने में वृद्धि के खिलाफ शिक्षा बोर्ड की रैली में शामिल होने के लिए डीटीएफ गढ़शंकर का जत्था शामिल हुया

गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा  छात्रों पर  लगाई गई 200 रुपये सर्टिफिकेट फीस और परीक्षा शुल्क और जुर्माने में वृद्धि के खिलाफ डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा आज 3 अक्टूबर 2023 को पंजाब स्कूल शिक्षा...
article-image
पंजाब

356 सैंपल जांचे 69 फेल : 40 मामलों में कार्रवाई

समराला :  सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमनदीप कौर के निर्देशन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर के नेतृत्व में लुधियाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्रवाई को सख्ती से तेज...
article-image
पंजाब

परगट सिंह सिंह के साथ जुटा कांग्रेस का वरिष्ठ और युवा नेतृत्व, संगठन मजबूती पर जोर

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह से दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और युवा नेताओं ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।...
Translate »
error: Content is protected !!