श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

by

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

सी बी एस ई रिसोर्स पर्सन डाक्टर कनिका कोहली ( एसोसिएट प्रोफेसर एंड चेयरपर्सन एम डी पी एंड कनसलटिंग स्कूल चंडीगढ ) के तत्वावधान में किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल अनिला नायर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा छात्रों में छिपी हुई क्षमताओं को निखारना, एवं उन्हें आत्म निर्भर व आत्म प्रेरित बनाना, छात्रों द्वारा स्वयं पर विश्वास करना, लक्ष्य निर्धारित करना तथा सकारात्मक सोच के साथ उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण कर्ता ने निरीक्षण कर्ता एवं साक्षी पर आधारित गतिविधि के द्वारा छात्रों को अपने भीतर की शक्ति को पहचान कर विकट परिस्थितियों में भी प्रयासरत रहने की सीख दी ।कार्याशाला के दौरान शिक्षकों ने समूह चर्चा, प्रश्नोतर में भाग लेकर इस कार्यशाला को रोचक व प्रेरणाप्रद बनाते हुए आत्म प्रेरणा के बल पर अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

285 करोड़ से लगेगी परियोजना हर वर्ष पैदा करेगी बिजली के 135.6 मिलियन यूनिट : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया

नंगल : 29 अगस्त : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार को शिमला में 42...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद अनुराग ठाकुर ने लिया सीयू की निर्माणाधीन साइट का जायजा.. कहा- : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट –

रोहित भदसाली। देहरा : लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के देहरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार कजाकिस्तान जा रहे हैं एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने : पैरा-वॉलीबॉल खिलाड़ी को डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने प्रदान की सहायता राशि, राष्ट्रीय ध्वज भी किया भेंट

धर्मशाला, 28 जून। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम के हर वार्ड में पार्किंग की संभावनाएं तलाशें: सुनील शर्मा बिट्टू

पार्कों में ओपन एयर जिम भी बनाएं, सभी महत्वपूर्ण स्थलों का रखरखाव सुनिश्चित करें एएम नाथ। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 21 अक्तूबर।...
Translate »
error: Content is protected !!