श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक हुए राजा वड़िंग : मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को बडिंग ने वित्तीय मदद मुहैया करवाने का दिया आश्वाशन

by

लुधियाना, 28 सितंबर: नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के पास श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मत्था टेका।

उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़, सीनियर कांग्रेसी नेता के.के बावा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वड़िंग ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेककर की थी और माता रानी की कृपा से उन्हें जीत मिली। माता के दरबार से उन्हें बहुत कुछ मिला है। उन्होंने माता जी की सुंदर भेंटों का आनंद भी लिया। इसी तरह, मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को वित्तीय मदद मुहैया करवाने का आश्वाशन भी दिया।

मंदिर कमेटी द्वारा वड़िंग और उनके साथ आए पार्टी नेताओं का सम्मान भी किया गया। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। जहाँ अन्य लोगों के अलावा, बलबीर गुप्ता, अश्वनी जैन, रजनीश सिंगला, इंद्रजीत कपूर, सुशील मल्होत्रा, रोहित पाहवा, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद बठला, सोनू छीबा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोलियां मारकर अकाली नेता की हत्या : दोस्त ही निकला हत्यारा

बटाला। गांव घसीटपुर के पास सोमवार रात अकाली कार्यकर्ता अजीतपाल सिंह निवासी गांव शेखुपुरा की उसके दोस्त अमृतपाल सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद पुलिस के शिकंजे से...
article-image
पंजाब

युवक मेले का दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में शानदार आगाज : नौजवानों के कौशल को तराशते हैं युवक मेले: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 11 जनवरी:   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नौजवानों को विरासती कलाओं को बचाने का आह्वान करते हुए अपनी संस्कृति से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि युवक मेले नौजवानों के...
article-image
पंजाब

योग करे शरीर निरोग : डा. रघुवीर

गांवों में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गढ़शंकर: प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में पीएचसी पोसी तथा 32 सब सैंटर तथा हेल्थ वैलनेस केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ...
Translate »
error: Content is protected !!