श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर ने श्रद्धालुओं को करवाई हरिद्वारा यात्रा: मनीश शर्मा

by

सोसायटी के माध्यम से नौैजवानों का किया जा रहा है धार्मिक व नैतिक विकास
होशियारपुर, 24 नवंबर:
श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर शिव शक्ति चौक होशियारपुर के प्रधान मनीश शर्मा ने बताया कि हमारी सोसायटी की ओर से हरिद्वार यात्रा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता मनसा देवी, हर की पौड़ी, नील कंठ महादेव की यात्रा करवाई गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विशेष तौर पर दशहरा उत्सव के दौरान भगवान श्री हनुमान जी का स्वरुप धारण करने वालों को उक्त दर्शन करवा कर उन्हें गंगा मैया में स्नान करवाया गया।
प्रधान मनीश शर्मा ने बताया कि सोसायटी कई वर्षों से लगातार धार्मिक आयोजन करती रही है और इसी कड़ी में यह धार्मिक यात्रा निकाली गई है ताकि नौजवानों को धर्म के साथ जोडक़र उनका धार्मिक व नैतिक विकास किया जा सके। इस मौके पर सोसायटी के सदस्य विकास सैनी, चिराग ओहरी, अचिंतन, दिव्यांश शर्मा, अभिषेक रामपाल, सौरभ, अभिनव ठाकुर, सक्षम शर्मा, अंकुश, केतन नारंग, कृष्णा देवांश, चिराग, दक्ष, दानिश के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब

महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांग्रेस ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

लुधियाना, 6 दिसंबर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सराभा नगर में आयोजित समागम के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस मौके...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह से की 25 मिनट हुई मुलाकात : अमित शाह ने पंजाब को हर संभव मदद देने का किया वादा

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार शाम देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात 25 मिनट तक चली। जिसके बाद बाहर आकर पंजाब सीएम ने...
article-image
पंजाब

सीएम मान के आवास के समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच न होने के मुद्दों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की...
Translate »
error: Content is protected !!