श्री शक्ति पीठ मां अम्बिका धाम भावगुड़ी में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह 17 से 27 फरवरी तक

by

प्रसिद्ध कथावाचक पीताम्बर दत्त आचार्य करेंगे महापुराण का गुणगान

तारा। पट्टा मेहलोग :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी स्थित ऐतिहासिक श्री शक्ति पीठ मां अम्बिका नगर धाम भावगुड़ी के प्रांगण में 25वें भव्य श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह का आयोजन 2 फरवरी से किया जा रहा है।
मां अम्बिका प्रबंधन सेवा समिति के प्रधान जय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष छांगा राम, सचिव आर एस मेहता व सदस्य महापुराण भंडारा समिति के सदस्य कांति प्रकाश कौंडल्स ने बताया कि माँ अम्बिका की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25वां महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 फरवरी से 27 फरवरी तक बहुत ही श्रद्धा भाव से ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथावाचक वेदाचार्य पीताम्बर दत्त आचार्य अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय दोपहर बाद 1 बजे से सांय 4 बजे तक रखा गया है। प्रबंधक महापुराण एवं भंडारा समिति ने बताया कि इसी दौरान 17 फरवरी मंगलवार को पुराण स्वागत, कलश स्थापना तथा मूल पाठ एवम महात्म व कलश यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी से 26 फरवरी तक हर रोज साढ़े बारह बजे से 4 बजे भजन कीर्तन व कथा प्रवचन होंगे। उसके बाद हर रोज भोग एवं भंडारा होगा। कथा के अंतिम दिन 27 फरवरी को हवन,यज्ञ पाठ, पूर्णाहुति, प्रवचन एवम आशीर्वाद कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे व विदाई पुराण एवम ब्यास जी का आयोजन होगा।
आयोजकों ने भावगुड़ी व आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुओं अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच कर श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का लाभ उठायें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा | प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आगामी आश्विन नवरात्र मेले के सफल आयोजन को लेकर आज मंदिर न्यास के स्वागत कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल करेगें शादी मुख्यमंत्री भगवंत मान : डा. गुरप्रीत कौर के साथ

गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम आवास में आयोजित विवाह समारोह ब्यूरो, 6 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार डा. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!