श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को हरमिंदर सिंह संधू ने  किया रवाना

by

होशियारपुर, 13 दिसंबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के चेयरमैन हरमिंदर सिंह संधू ने श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को चब्बेवाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सचिव आर.टी.ए आर.एस गिल भी मौजूद थे।
श्री संधू ने कहा कि आज बहुत की खुशी का दिन है कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के लोग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की जनता के साथ जो भी वादा किया उसे निभाया है। उन्होंने पंजाब वासियों को तीर्थ यात्रा करवाने का वादा भी किया था, जिसे पूरा किया है और पूरे प्रदेश से लोग अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। चब्बेवाल से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के चेयरमैन ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है।
हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी, अयोध्या और वृंदान (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी जी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए रोजाना बसें और रेल गाडिय़ां पंजाब के अलग-अलग स्थानों से जाने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेलगाड़ी व कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ के रास्ते से ए.सी बसों के द्वारा होगा। उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है।
इस मौके पर मोहन लाल चित्तो, गगनदीप चाणकू, दविंदर सिंह भूनो, बूटा सिंह, लखबीर सिंह, नवजोत सिंह संधू, निरपाल सिंह, रंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप राय, रणवीर सिंह बोहन, सुरिंदर पाल सिंह संधू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक...
article-image
पंजाब

कृषि मशीनों पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए किसान दे सकते हैं प्रार्थना पत्र: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 20 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से फसलों के अवशेषों खास तौर पर खरीफ 2023 के दौरान धान की पराली की संभाल करने में सहायक कृषि...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहीदी की 350वीं सालगिरह को समर्पित कॉम्पिटिशन किए ऑर्गनाइज़

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दयाला जी के 350वें...
Translate »
error: Content is protected !!