श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर द्वारा गौशाला के शुभारंभ पर मेडिकल कैम्प किया जाएगा आयोजित

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदयगिरि जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसन्त गिरी जी के आशीर्वाद से मंदिर द्वारा ‘श्री सिद्ध योगी गौशाला ‘के शुभारंभ के शुभ अवसर पर 29 जनवरी 2025 बुधवार (मौनी अमावस्या )को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । इस कैम्प की मुख्य विशेषता है कि भाई कन्हैया जी चैरिटेबल हस्पताल के डॉक्टर नवनीत गुलज़ार सिंह चग्गर मरीजों की आंखों की जांच करेंगे और बाद में हस्पताल में आंखों के ऑपरेशन भी करेंगे । ई एन टी विशेषज्ञ डॉ अवनीश सूद और सिविल हस्पताल होशियारपुर के डॉक्टर गुरप्रीत सिंह और डॉ शिवानी भी मरीजों की जांच करेंगे और निशुल्क दवाइयां देंगे ।सरबत दा भला ट्रस्ट होशियारपुर द्वारा शूगर टेस्ट और ब्लड ग्रुपों की जांच भी की जाएगी । अहमदिया जमात द्वारा होमियोपैथी के विशेषज्ञ और होशियारपुर की जानी मानी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ कृति भी इस अवसर पर अपनी सेवाएं देंगे ।इस अवसर पर लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई है ।
स्मरण रहे स्वामी उदयगिरी जी महाराज के आशीर्वाद और निर्देशन में पहले भी विशाल धार्मिक आयोजन , सवा करोड़ आहुतियों से संपन्न होने वाले महा यज्ञ और लोक भलाई के कार्य होते रहे हैं । मातृशक्ति और ग्रामवासी श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में प्रतिदिन लंगर प्रसाद भी प्रति दिन चिरकाल से वितरित किया जा रहा है । स्वामी जी ने बताया कि आज जो पुर संसार में युद्धों के बादल मंडरा रहे हैं उनसे बचने के लिए यज्ञ , धार्मिक अनुष्ठान और परमार्थ अर्थात् मानवता की सेवा के कार्य करना अत्यंत आवश्यक है ।
यह मेडिकल कैम्प सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर के सहयोग से संस्थापक स्वर्गीय श्री रत्तन सिंह जी राजपूत की स्मृति में लगाया जा रहा है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गौशाला दसूहा में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गौशाला दसूहा में बाऊ अरुण कुमार जी के नेतृत्व में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने इन फसलों की MSP बढ़ाई : यूनियन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला…धान का MSP 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये किया प्रति क्विंटल

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार (13 मई 2026) को भारत की ऊर्जा (Energy) सुरक्षा और खेती को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 से अधिक बार एसपी को किया फोन- कांग्रेस विधायक का आरोप एसपी नहीं उठाते मेरा फोन : विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से की लिखित शिकायत

कैथल। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी राजेश कालिया उनका फोन नहीं उठाते हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लिखित शिकायत की है। स्पीकर...
article-image
पंजाब

HIMA In the recent past,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.15 : HLMIA (Hoshiarpur Large and Medium Industry Association) from time to time takes up issues, that are of common interests to the membership. In the recent past, workshops on “Team working”, “solar energy...
Translate »
error: Content is protected !!