श्री हरिमंदिर साहिब में गुटका साहिब से बेअदबी का आरोप, युवक गिरफ्तार; महिला की चुन्नी के पल्लू से बांधे अंग

by

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे एक युवक पर गुटका साहिब से कथित बेअदबी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने गुटका साहिब के कुछ अंग फाड़ने के बाद उन्हें एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही श्री हरिमंदिर साहिब की प्रबंधक कमेटी ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह के अनुसार, आरोपित की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मनदीप सिंह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर गुटका साहिब से बेअदबी की और उसके कुछ अंग फाड़कर एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिए।

बताया गया है कि जिस महिला की चुन्नी के पल्लू से गुटका साहिब के अंग बांधे गए, वह भी शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची थी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान मनदीप सिंह के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत के दयाल परिवार ने अपनी माता स्व प्रकाश कौर की आंखें दान : मास्टर अमरीक दयाल व सोनी दयाल ने स्वर्गीय माता की आंखें पुनरजोत आई बैंक को की सपुर्द

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के दयाल परिवार ने अपनी माता प्रकाश कौर की कल मृत्यु के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों दुआरा अपनी माता की आंखों को दान कर दिया। पुनरजोत आई बैंक लुधियाना...
article-image
पंजाब

2027 चुनाव की तैयारी तेज : शिअद ने गठित की 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

सुखबीर बादल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया चेयरमैन, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी; पंजाब के विभिन्न वर्गों से सीधे सुझाव लेगी समिति चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!