संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों ने की पेयजल स्रोतों की सफाई

by

पट्टा मेहलोग,22 फरवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन की बरोटीवाला शाखा के स्वयंसेवियों ने ” स्वच्छ जल स्वच्छ मन ” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव पिपलटा में पीने के पानी की दो बावड़ियों की सफाई कर मानवता की एक और मिसाल पेश की है।

पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि इस अभियान में स्वयंसेवियों के साथ गांव के लोगों ने भी भाग लेकर पेयजल स्रोतों की साफ सफाई की व ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर ब्रांच बरोटीवाला की मुखी सुशीला अरोड़ा ने कहा कि जल ही जीवन है और इसकी स्वच्छता बनाये रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में सेवादल के संचालक नवीन, शिक्षक नरेन्द्र समस्त सेवादल व साध संगत शामिल हुए।
पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल शर्मा सहित अन्य गांव के लोगों संत निरंकारी मिशन द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना कर स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त (आवासीय भूखंडों, फ्लैट और 14 बैंक खातों में जमा राशि) : प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत संपत्ति जब्त की गई

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने एक बयान में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार :

दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ देशभर में ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर जिले के लिए घोषणायों की लगाई झड़ी : भाजपा पर वरसे और कहा जनता पूर्व की भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी

हमीरपुर : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने, आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा और इंडोर स्टेडियम बनवाने की मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको बैंक ने स्कूल को भेंट किए पिलर हीटर

पट्टा मेहलोग 24 जनवरी (तारा) : यूको बैंक शाखा कुठाड़ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए दो पिलर हीटर दान...
Translate »
error: Content is protected !!