संदिग्ध लॉटरी कंपनी द्वारा इनाम संरचना में हेरफेर टैक्स बचाने के लिए : कई गंभीर आरेप

by

कोलकाता, 19 नवंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आरोप लगाया कि फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक संदिग्ध लॉटरी कंपनी ने अपनी इनाम संरचना को इस तरह से तैयार किया, जिससे वह अधिकतम टैक्स बचा सके।

ईडी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी का 90 प्रतिशत कारोबार छह रुपये मूल्य के लॉटरी टिकटों पर आधारित था, जिनमें से अधिकांश इनाम 10 हजार रुपये से कम के थे, जो टैक्स के दायरे में नहीं आते।

बयान के अनुसार कि कंपनी द्वारा इनाम विजेताओं, बिके और अनबिके टिकटों का सही रिकॉर्ड नहीं रखा गया। लॉटरी योजनाएं इस प्रकार बनाई गई थीं कि कंपनी को अधिक लाभ हो और आयोजन करने वाले राज्य को बहुत कम राजस्व मिले।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत इस मामले में कंपनी और इसके मालिक सैंटियागो मार्टिन के खिलाफ जांच के दौरान तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मेघालय और पंजाब सहित कई राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार प्रिंटिंग प्रेस, जहां लॉटरी टिकट छपते थे, भी जांच के दायरे में लाए गए।

ईडी ने छापेमारी में 12.41 करोड़ रुपये की नकदी, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही, 6.42 करोड़ रुपये की बैंक एफडीआर को भी फ्रीज कर दिया गया है। कोयंबटूर, चेन्नई, मुंबई, दुबई और लंदन में अचल संपत्तियों में बड़े निवेश के रिकॉर्ड भी मिले हैं। इसके अलावा, कंपनी ने शेयर बाजार में भी भारी निवेश किया है।

इस मामले में ईडी ने जांच मेघालय पुलिस की शिकायत और केरल पुलिस के एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इसे बाद में सीबीआई ने अपने हाथ में लिया।

ईडी के अनुसार, इससे पहले कोच्चि में हुई जांच में पाया गया कि सैंटियागो मार्टिन और उसकी कंपनी ने लॉटरी व्यवसाय में लगभग 920 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति हासिल की। इसमें से 622 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया गया है और अदालत में मुकदमा चल रहा है। ईडी के इस खुलासे ने लॉटरी व्यवसाय में टैक्स चोरी और अनियमितताओं की गंभीरता को उजागर किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा दार्शनिक कार्ल मार्क्स के जन्म दिवस मौके  विचार गोष्ठी 

गढ़शंकर, 6 मई: स्थानीय गांधी पार्क में स्थित मेजर सिंह मौजी यादकारी लाइब्रेरी में विभिन्न जत्थेबंदियों में  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट,  किर्ती किसान यूनियन तथा ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त तौर पर महान दार्शनिक, समाजशास्त्री...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों-हेल्परों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन…. सरकार को भेजा मांग-पत्र

नवांशहर, 10 जुलाई : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) जिला शहीद भगत सिंह नगर की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाते हुए केंद्र और पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  : युवा एवं विरासत मेले में लगभग 30 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया था भाग

गढ़शंकर :  बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों ने दसूहा में आयोजित क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में कई पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह बात कहते हुए कालेज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
Translate »
error: Content is protected !!