संविधान दिवस पर लें मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह का संकल्प : खन्ना

by

होशियारपुर, 26 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनके कार्यालय में मिलने आये लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर व्यक्ति के 11 मौलिक कर्तव्य हैं जो नागरिकों से राष्ट्र, समाज और संविधान के प्रति अपेक्षित जिम्मेदारियों को दर्शाते हैं। इन कर्तव्यों में मुख्य लौर पर संविधान का सम्मान करना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करना, प्राकृतिक पर्यावरण की देखभाल करना और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना शामिल है। खन्ना ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए दृढ़ निश्चयी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सदा निष्ठावान रहे। खन्ना ने लोगों से अपील की कि आओ इस संविधान दिवस पर अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निहंग सिंह की गिद्दड़बाहा में पीट-पीटकर हत्या

मुक्तसर : गिद्दड़बाहा इलाके में बीती रात अज्ञात लोगों ने लंगर छकाने वाले एक निहंग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हुस्नर निवासी निहंग जसवीर सिंह बागा गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर एक झोपड़ी बनाकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाने में लड्डू बंटे, पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई बरमाला, एसएचओ ने दिया शगुन, पति पत्नी मे एसएचओ मीना कुमारी ने 4 घंटे में करवाया समझौता, एक साल से चल रहा था दौनो में झगड़ा

एक वर्ष से चल रहा था झगड़ा,  पहली ही कोंस्लिंग में विवाद खत्म किया। मोनिका भारद्वाज (माहिलपुर ) शादी के बाद अक्सर पति पत्नी के आपसी रिस्ते खराब होना तो आम बात होती जा...
Translate »
error: Content is protected !!