संसद में जनहित के मुद्दे उठाने में नाकाम कांग्रेस नेता घरों में मॉक पार्लियामेंट कर जनता को कर रहे गुमराह : खन्ना

by

होशियारपुर 01 नवम्बर :  पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अपने आवास पर सहयोगी दलों के नेताओं के साथ आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की राजनीतिक हताशा एवं दिशाहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं की जिम्मेदारी देश की संसद में जनता की आवाज बुलंद करना है, वे संसद के बाहर अपने घरों में मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर राजनीतिक नाटकबाजी में लगे हुए हैं और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
खन्ना ने कहा कि संसद देश के लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां देश की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर बहस और चर्चा होनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि खड़गे जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संसद की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी को समझने के बजाय घर पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल बयानबाजी, बैठकों और दिखावे से मजबूत नहीं होता, बल्कि इसके लिए सकारात्मक सोच, रचनात्मक विपक्ष और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है। विपक्ष का दायित्व केवल सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि देशहित में नीतिगत सुझाव देना और जनता की समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से उठाना भी है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में विपक्षी नेताओं को राजनीतिक दिखावे में समय बर्बाद करने के बजाय देश के विकास और जनता के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता खड़गे जैसे नेताओं की नाटकबाजी को देख रही है और वह राजनीतिक नाटकबाजी नहीं, बल्कि जिम्मेदार नेतृत्व, सकारात्मक राजनीति तथा विकास के प्रति समर्पण चाहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाबे पर शराब पिलाने की फोटों होने की बात कह बलैकमेल करके पैसे लेने वाला पुलिस ने किया काबू ,अपने आप को टी.वी का पत्रकार बताकर करता था ब्लैकमेल

नंगल :ढाबे चालक को किसी टी.वी का पत्रकार बताकर बनकर बलैकमेल करके पैसे लेने वाली टीम का एक मैंबर को पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया कथित आरोपी टीवी चैनल...
article-image
पंजाब

नैनवां के खेतों से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां के खेतों में से एक अज्ञात शव मिला। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने कबजे में लेकर शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर की मोरचरी...
article-image
पंजाब

सभी देशवासी आगे बढ़कर गौ माता – नंदी महाराज की सेवा करें : डीआईजी राकेश कुमार कौशल

अमृतसर /दलजीत अजनोहा गौ माता – नंदी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से आज गौसवेकों की एक विशेष मुलाकात सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!