संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

by

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।
जिला स्तरीय युवा संसद के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ अमित शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है जिसकी महत्ता के प्रति युवा शक्ति को अवगत करवाने हेतु राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम भारत सरकार के युवाओं के सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा की युवा नए भारत की आवाज बने इस उद्देश्य के साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजना करवाया जा रहा है। इस वर्ष यह राष्ट्रीय उत्सव मार्च में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विषयों पर युवाओं को अपने विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर पांच विषय अतुल्य भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को शामिल किया गया है। जिसमें जिला ऊना व बिलासपुर के 42 युवाओं ने अपने विचार रखे। जिला ऊना व बिलासपुर से प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर जिला स्तर की विभिन्न प्रतियागिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगीता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लंेगे।
कार्यक्रम में एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह, जिला नोडल अधिकारी एनएसएस लिली ठाकुर, जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा, डॉक्टर जोगेश चंद्र सुद, डॉ किशोरी लाल शर्मा ने भाग लिया।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा*

*खेल मंत्री ने आरनी यूनिवर्सिटी में एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ* इंदौरा, 16 मार्च। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड मे दो युवको से 5.65 ग्राम हैरोइन बरामद

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी मे आज एक बार फिर हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल फसली भंडारा संपन्न : शिव शंकर के गूर ने की सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी

ग्रामीणों के सहयोग से सहेजी जा रही धार्मिक परंपरा एएम नाथ। भनौता (चम्बा) : भनौता के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक विशाल फसली भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!