संस्कारी चोर : घर में घुसकर पहले नमस्कार किया, सो रही महिला के कानों से बालियां निकालीं, CCTV में कैद हुए 2 चोर गिरफ्तार

by

एएम नाथ :हमीरपुर. :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है. जहां पर एक घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला की कान की बालियां उड़ा ली गई । फिलहाल, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।0

दरअसल, हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के गांव डुहका में दिनदहाड़े यह वारदात पेश आई है।

शातिर चोरों ने बड़ी चालाकी से पहले घर के बाहर काफी समय तक घात लगाकर स्थिति का जायजा लिया और मौका मिलते ही घर के अंदर घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां निकालकर फरार हो गए. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय मुंशी राम उस समय घर में अकेली सो रही थीं, जबकि उनका बेटा रामचंद अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था. इसी दौरान दो युवक घर के बाहर आकर आवाजें लगाते रहे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घर में कोई जाग रहा है या नहीं. जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो एक युवक चुपके से घर के अंदर घुस गया और सो रही वृद्ध महिला के कानों से बालियां उतारकर फरार हो गया. बाहर उसका साथी पहले से निगरानी कर रहा था और वारदात के बाद दोनों वहां से भाग निकले। रोचक बात है कि आरोपी ने पहले बुजुर्ग महिला को नमस्कार किया. हालांकि, महिला सो रही थी और उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां गायब पाईं. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली।

सुनार को बेच दिए थे गहने :  जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी के बाद आरोपियों ने गहनों को पट्टा क्षेत्र के एक सुनार को करीब 20 हजार रुपये में बेच दिया था.हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घटनास्थल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी को जाहु कस्बे से पकड़ा गया. दोनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं और कबाड़ का काम करते हैं।

वहीं, एसपी ने बताया कि पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं. साथ ही उस सुनार से भी पूछताछ की जा रही है, जिसे चोरी के गहने बेचे गए.इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।0

एसपी ने लोगों से की अपील :  पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.एसपी बलबीर सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, खासकर फेरी लगाने वालों पर नजर रखें. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें । उन्होंने यह भी कहा कि घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से इस तरह की घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिल सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई तकनीक मीडिया जगत के लिए उपयोगी होगी साबित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला में प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित , प्रो नायर ने एआई के विभिन्न पहलुओं के बारे में दी जानकारी धर्मशाला, 16 नवम्बर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलते समय में मीडिया जगत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब पीओके से उठ रही है भारत में शामिल होने की माँग, मोदी की नीति से बदले कश्मीर घाटी के हालात, 370 हटने कश्मीर में आई शांति : जयराम ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस को उनके  डेढ़ साल के शासन की नाकामियों का जवाब मिलेगा एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भारत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तोरुल एस रवीश ने DC कुल्लु का संभाला कार्यभार

कुल्लू 2 फरवरी :  2016 बैच की आईएएस अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण योजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!