सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, फ्रंट आफिस गढ़शंकर का किया दौरा : सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द व गढ़शंकर के लीगल लिटरेसी क्लब में सैमीनार को किया संबोधित

by

होशियारपुर, 21 जनवरी:
जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से शनिवार ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया गया व यहां अथारिटी की ओर से दी जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने बच्चों व स्टाफ को नालसा की ओर से दी जाने वाली दिव्यांगजन को दी जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकादी दी। इस दौरान स्कूल के इंचार्ज अतर सिंह व स्टाफ भी मौजूद था। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि ब्लाइंड एंड हैंडीकैप्ड सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे इस स्कूल में पहली से दसवीं कक्षा तक के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई, शब्द कीर्तन, गुरबाणी विचार, तबला, गिटार, ब्रेल शिक्षा भी दी जाती है। यदि कोई भी नेत्रहीन या दिव्यांग बच्चा 5 से 20 वर्ष की आयु का है, जो कि पढऩा चाहता है तो वे इस सोसायटी से संपर्क कर सकते हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से फ्रंट आफिस गढ़शंकर का दौरा किया गया, इस दौरान उन्होंने फ्रंट आफिस के रिटेनर एडवोकेट सारिता कंवर व पी.एल.वी प्रवीन कुमार से गढ़शंकर के कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फ्रंट आफिस में व्यक्तियों को दी जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता का कार्रवाई रजिस्टर चैक किया व पैनल एडवोकेटों की प्रफारमेंस रिपोर्ट के प्रोसिडिंग कार्ड भी चैक किए। इसके अलावा जिन केसों में नि:शुल्क कानूनी सहायता दी जाती है, उन केसों के फीडबैक प्रोफार्मा भी चैक किए गए।
अपराजिता जोशी की ओर से लीगल लिटरेसी क्लब सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द व गढ़शंकर में आयोजित सैमीनारों को भी संबोधित किया गया। सैंमीनार के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पंजाब विक्टिम कंपनसेशन स्कीम 2017 व नालसा कंपनसेशन स्कीम फॉर वूमैन, पीडि़तों-2018 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नि:शुल्क लीगल एड, पर्मानेंट लोक अदालत(पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज) के बारे में बताया कि वे किस तरह सेवाएं प्राप्त कर सकते हंै। उन्होंने स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं) में लगाए जाने वाले प्री लिटिगेटिव केसों के बारे में भी बताया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिंह व स्टाफ भी शामिल था। इस मौके पर उन्होंने नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के अलावा 11 फरवरी को जिला स्तर व सब डिविजन स्तर पर कचहरियों में लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 महीने के अंदर 6 हजार नए आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की होगी भर्ती : आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की रुकी नए भत्ते की रकम रिलीज करने के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपए होंगे जारी : डॉ. बलजीत कौर

दोराहा : कैबिनेट सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर दोराहा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं । इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में गणित विभाग की तरफ से प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया | इस मौके डा. शैली गर्ग प्रोफ़ैसर डीएवी यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब

10 मई को आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक

होशियारपुर/दलजीत आजनोहा : जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल की ओर से समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई, जिसमें 10 मई को लगने वाली लोक अदालत...
article-image
पंजाब

शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए स्पैशल टीम गठित : किसी भी हालत में दुकानों का कूड़ा सैंट्रल वर्ज पर न फेंका जाए : कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर, 26 मार्चः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए नगर निगम होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!