सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

by
– 8 मार्च को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाने के दिए निर्देश
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राज पाल रावल की ओर से आज जिला और उपमंडल स्तर पर 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों, टेलीकॉम कंपनियों और इंश्योरेंस कंपनियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वे अधिकतम मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध करें। उन्होंने सभी मामलों का समाधान आपसी सहमति से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक इंचार्ज अमरजीत सिंह को यह निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालान सीजेएम की अदालत में भेजे जाएं।
इसके अलावा आज लाला लाजपत राय जी के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल, होशियारपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस हरजिंदर कुमार वर्मा, लीगल एड डिफेंस पवन कुमार भी मौजूद थे। सेमिनार के दौरान बंदियों को लाला लाजपत राय जी के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नालस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बताया कि वर्ष 2024 में विक्टिम कम्पंसेशन के 28 मामलों में 1,04,10,000 रुपए के अवार्ड पास किए गए। 1762 आवेदकों को निःशुल्क कानूनी सहायता दी गई और वर्ष 2024 में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 56,982 मामलों का निपटारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 तेज रफतार की ट्रैकटर ट्राली की फैट से  मां व दो वर्षीय बेटे की मौत दूसरे बेटा घायल, पति वाल वाल वचा

 गढ़शंकर: गढ़शंकर रेलवे फाटक पर तेज रफतार ट्रैकटर ट्राली की फैट से मोटरसाईकल स्वार महिला व उसके दो वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई तो महिला का दूसरा बेटे को चोटे आई...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन प्रहार : पहले चरण के तहत 72 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान 3256 व्यक्ति काबू, 80 भगोड़े गिरफ्तार -डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टर को निशाना बनाकर पहली बार चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोलिया महादेव :आस्था और प्रकृति का शांत संगम …चढ़ी (शाहपुर) का प्राचीन शिव धाम, जहां सादगी में बसती है गहरी श्रद्धा

धर्मशाला, 3 मई  : धौलाधार की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसे चढ़ी क्षेत्र में स्थित ढोलिया महादेव मंदिर आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में...
Translate »
error: Content is protected !!