सजा सुनने के बाद दूसरी मंजिल से कूदा आरोपी : अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में सात साल की कैद की सुनाई थी सजा

by

मानसा : स्थानीय अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में एक युवक को सात साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद, उसने कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया।

जिसको इलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया है। कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदने वाले युवक के पैर काम नहीं कर रहे हैं और उसकी छाती में भी गंभीर चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार जिले के बोहा कस्बे के गांव बीरेवाला डोगरा वासी हरभजन सिंह पुत्र कुक्कू सिंह के खिलाफ 17 सितंबर, 2023 को बोहा थाने में लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के आरोप में धारा 363,366 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में आज मानसा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनदीप कौर की अदालत ने हरभजन सिंह को सात साल कैद की सजा सुनाई। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद वह भाग गया और अदालत की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया और बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है और उसका चुला भी टूट गया है। आरोपित हरभजन सिंह को पुलिस सुरक्षा में रखा गया था और डाक्टर भी बात करने से कतरा रहे थे। पुलिस सुरक्षा में ही हरभजन सिंह का प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पटियाला रेफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एक बच्चे के हत्या के बाद दूसरे लापता बच्चे को लेकर अभिभावकों में भय

लुधियाना : लुधियाना के ढंडारी खुर्द के दशमेश मार्कीट इलाके में एक दिन पहले अमित नामक बच्चे को उसके कमरे में रहते एक नौजवान ने पैसों के लालच में अगवा कर लिया था। बच्चे...
article-image
पंजाब

दूध, सब्जी व फल मंडी, मिठाई की दुकानों, किराना, हलवाईयों, बेक्री आटा चक्कियों, अंडे, पोलट्री, मीट, मछली की दुकानें, पशुओं के चारे की दुकानों को सप्ताह के सातों दिन सुबह 5 बजे से सांय 5 बजे तक छूट

प्राइवेट कार्यालय व गैर जरुरी वस्तुएं बेचने वाली सभी दुकाने सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से सांय 5 बजे तक खुल सकेंगी होशियारपुर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब

अर्बन मुकेरियां में निर्माणाधीन आम आदमी क्लीनिक के कार्यों की डा. शैली बाजवा ने की समीक्षा और निर्माणकार्य की जांच की

जल्द ही लोगों की मिलेंगी अर्बन मुकेरियां का आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सुविधाएं  डॉ. शैली बाजवा नीरज शर्मा, होशियारपुर : अर्बन मुकेरियां में बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी तो ने पति को दी धमकी

मुरादाबाद : जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!