सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में आयोजित : डीसी जतिन लाल बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना

by
रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र ऊना और हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबन्धक संजय जोशी ने उपायुक्त को छाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जागरूकता शिविर में नुक्कड़ नाटको के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के महत्व बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।
May be an image of 6 people and text
उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना, अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से आवेरटेक करना, अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसमें सुधार के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने आईटीआई के बच्चों को नशे से दूर रहकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सीख दी। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों की आगे बढ़कर सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद को लेकर लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से गुड स्मार्टियंस नामक योजना आरंभ की गई है।
इसमें सडक़ दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सडक़ हादसों में घायलों की मदद करने और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है। इस मौके क्षेत्रीय प्रबन्धक अशोक कुमार और एनवाईके ऊना के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
May be an image of 9 people and text
शिविर के दौरान पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर उनके जीवन व बलिदान को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
शिविर में हिम गौरव आईटीआई के ट्रेनियों ने सड़क सुरक्षा नियमों पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्री प्रतियोगिताओं मंे बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना व पालना के महत्व से युवाओं को रूवरू करवाकर खूव तालियां वटोरी ।
May be an image of 5 people, people studying, crowd and text
           जागरूक कैम्प में मुख्यातिथि जिलाधीश ऊना को नेहरू युवा केन्द्र ऊना व हिम गौरव आई टी आई के महाप्रबन्धक संजय जोशी ने छाल टोपी व समष्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।वहीं प्रतियोगिता के विजेताओं को पूरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे वलराम महेश ने नेहरू युवा केन्द्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं लेखाकार विजय भारद्वाज ने अधिक से अधिक युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ने का अहवान किया । कार्यक्रम में हिम गौरव आईटीआई की प्रधानाचार्य इंजीनियर अन्नया जोशी, प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार, अनुदेशक नवीन, राजीव , पंकज, मुकेश , अमनदीप, व मैडम ममता , उर्मिला , संगीता तथा कपिल ड्राईविंग स्कूल के निदेशक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती की जाएगी : गुरमीत सिंह खुडि्डयां

चंडीगढ़ : राज्य में पशु धन के स्वास्थ्य संभाल नैटवर्क को और मज़बूत करने के उदेश्य से मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती की...
article-image
पंजाब

कहारपुर सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट में पालदी ने झझ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

माहिलपुर – माहिलपुर के गांव कहारपुर में संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेंडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाडा की अगुवाई में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल...
article-image
पंजाब

Punjab News : अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी में शामिल

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 मई। पंजाब की राजनीति में आज उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत ढलोग व बगढार में दो सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन – धारद व गगडुना गांवों के लिए 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनेंगी  सम्पर्क सड़कें : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत ढलोग तथा बगढार में दो संपर्क सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढलोग व बगढार में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!