सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

by
एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से आई-आरएडी चंबा के जिला रोलआउट प्रबंधक पंकज चौहान ने बताया कि आई-आरएडी/ई-डीएआर एप्लीकेशन सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है, जिसमें पुलिस दुर्घटना स्थल से सूचना एकत्रित करती है और राजमार्ग, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग जैसे विभिन्न विभागों को अनुरोध भेजती है। उन्होंने बताया कि आई-आरएडी का उपयोग भविष्य में दुर्घटना कलेम और दुर्घटना पीड़ितों को उपचार के लिए 1.5 लाख तक आर्थिक मदद मुहैया करवाने के लिए किया जाएगा क्योंकि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ एकीकृत है। बैठक में विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा की गई और इस बात पर भी चर्चा की गई कि एनआईसी चंबा के माध्यम से हितधारक विभागों को किस प्रकार निरंतर प्रशिक्षण देकर इसके प्रदर्शन को कैसे बेहतर बनाया जाएगा।
 बैठक में सीएमओ कार्यालय से डॉ. सुरेश, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर मेघ राज, एचएएसआई तरसेम सिंह, संजीव कुमार एचआरटीसी चंबा तथा आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित थे शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रोहित भदसाली।  नादौन 15 सितंबर। जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस ने साफ किया रुख, कहा-  1937 में तय परंपरा को ही मानेगी पार्टी

नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने बुधवार को अपना रुख स्पष्ट कर दिया। दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तृत बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

योगेश चौहान/अर्की :  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास प्रदेश का ध्येय: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!