*सड़क , स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध करवाने की रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता…आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करें अधिकारी …. कमलेश ठाकुर*

by
विधायक कमलेश ठाकुर ने रजोल पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं
राकेश शर्मा।  देहरा, 27 जुलाई :- देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज रजोल पंचायत घर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक कमलेश ठाकुर ने स्थानीय ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
May be an image of 3 people and people smiling
देहरा विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रणी बनाने को अपना मुख्य उद्देश्य बताते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने शिक्षा ,सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए विशेष अभिमान दिए जाने की बात कही । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुआयामी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत में अब प्रत्येक सप्ताह दो दिन पटवारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी जिससे लोगों की भूमि से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने हेतु विभाग द्वारा सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवा कर ,उन्हें लाभ व जागरूक किया जाए।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम उठाते हुए उन्होंने बताया कि ढलियारा में 5 करोड़ रुपए की लागत से एक डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए 2 करोड़ रुपए की राशि कार्य आरंभ हेतु स्वीकृत की जा चुकी है।
May be an image of 3 people, train and text
विधायक ठाकुर ने कहा कि मूहल पंचायत में हिम ऊर्जा का प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है, जिसकी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस परियोजना से स्थानीय क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 2 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि पंचायत क्षेत्र में सड़कों के कार्यों हेतु स्वीकृत की गई है।राजोल पंचायत के लिए अलग से 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि कृषि को प्रोत्साहन देने हेतु विधायक निधि से 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा सकती है, जिसका उपयोग फेंसिंग, फैन बंदी, क्लस्टर फार्मिंग जैसी गतिविधियों में किया जा सकता है।
विधायक ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में देहरा विधानसभा को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा और कोई भी कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।
इसके पूर्व समस्त ग्रामीणों ने विधायक कमलेश ठाकुर जी का गर्म जोशी से स्वागत किया व पंचायत द्वारा उन्हें शाल , टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया,
सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड शांति भूषण , जल शक्ति विभाग परविंदर , ग्राम पंचायत प्रधान सरन दास , उप प्रधान रसपाल, पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर , महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा , पवन चौधरी, वार्ड पंच ,महिला मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
All reactions:

4

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CISF महिला कांस्टेबल के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत FIR दर्ज : दोनों जमानती धाराएं, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है।इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 से 17 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की एसडीएम सचिन शर्मा ने की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 मार्च – उपमंडल अंब के मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला के मद्देनजर किए गए सुरक्षात्मक और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर एसडीएम अंब सचिन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब पीओके से उठ रही है भारत में शामिल होने की माँग, मोदी की नीति से बदले कश्मीर घाटी के हालात, 370 हटने कश्मीर में आई शांति : जयराम ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस को उनके  डेढ़ साल के शासन की नाकामियों का जवाब मिलेगा एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भारत में...
Translate »
error: Content is protected !!