सड़क हादसा: सड़क धंसने से पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल, 3 महिलाओं की हालत गंभीर

by

एएम नाथ । मंडी ।  मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा क्षेत्र में सड़क धंसने की वजह से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें पहुंची और तीन महिलाओं की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, निजी प्रियंका बस बिलासपुर से सुंदरनगर की ओर जा रही थी, जब बस भवाणा पुल से करीब 200 मीटर पहले पहुंची, तभी अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों और बस के ढांचे के बीच फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों का जल्द और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ितों को सरकारी सहायता और राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरक्षी बिंदिया को लाहौल स्थित 6,111 मीटर ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी जंगलबेरी की पुलिस आरक्षी बिंदिया को हाल ही में लाहौल स्थित 6,111 मीटर ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर बधाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 नंबर पर तुरंत करें सम्पर्क

एएम नथ। नाहन : डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला शुक्रवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे, जहां पुलिस विभाग द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रुक जाइए ….अगर गीजर पर 10 से 15 हजार खर्च करने का सोच रहे : मार्केट में टैप वाटर हीटर भी आ गया, जिसकी कीमत करीब 1200

जालंधर : मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है सुबह और शाम में सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं कुछ ही दिनों में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर पहुंच जाएगा। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!