सडक़ हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का करें पालन: प्रदीप सिंह ढिल्लों

by

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव आर.टी.ए. ने वाहनों को रिफलेक्ट लगाए व प्रदूषण जांच करवाई
होशियारपुर :सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों ने आज वाहनों को जहां रिफलेक्टर लगाए वहीं पैट्रोल व डीजल के वाहनों की नि:शुल्क प्रदूषण जांच भी करवाई। उन्होंने कहा कि हर वाहन पर रिफलेक्टर लगा होना जरुरी क्योंकि वाहनों पर रिफलेक्टर न होने के कारण अंधेरे व धुंध में हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी तक जिले में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने जहां गगन प्रदूषण चैक सैंटर चंडीगढ़ रोड में करीब 250 पैट्रोल व डीजल के वाहनों की नि:शुल्क प्रदूषण जांच करवाई वहीं ट्रैक्टरों, टाटा एस व अन्य वाहनों पर भी 300 के करीब रिफलेक्टर लगाए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस के साथ मिलकर लोगों में ट्रैफिक नियम संबंधी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जा रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर ही सडक़ हादसे होते हैं, इस लिए ट्रैफिक नियमों की पालना यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर गगनदीप सिंह आहलूवालिया, बंटी जुल्का, जतिंदर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The aim of the “Har

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct.12 -Under the special campaign “Har Shukravar Dengue Te Vaar” launched by Health Minister Punjab Dr. Balbir Singh to prevent the spread of dengue, dengue survey teams formed at the...
article-image
पंजाब

गाड़ी पर अज्ञात मोटर साइकिल स्वारो द्वारा गोली चलाई

जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया के मामला संदिग्ध है गाड़ी कब्जे में ले ली है जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिसत दोआब नहर पर बिंजो के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
article-image
पंजाब

जसविंदर भल्ला के निधन पर पवन दीवान ने गहरा शोक व्यक्त किया

लुधियाना, 22 अगस्त: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार और महान हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा...
Translate »
error: Content is protected !!