सतगुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

by

होशियारपुर/हरिद्वार/दलजीत अजनोहा : स्वर्गीय रतन चंद बाली और स्वर्गीय श्रीमती प्रकाश कौर बाली की स्मृति में, श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाली परिवार, दकोहा, जालंधर द्वारा निर्मला छावनी आश्रम हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन संत परगट नाथ जी बालयोगी एवं संतों-महापुरुषों द्वारा किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, मधुमेह, यूरिक एसिड सहित कई अन्य बीमारियों की जांच की तथा निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का लाभ उठाया। गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के चेयरमैन संत सरवन दास बोहन की छत्रछाया तथा अध्यक्ष संत निर्मल दास बाबेजोड़े, महासचिव संत इंदर दास सेखा, कैशियर संत परमजीत दास नगर, बिल्डिंग इंचार्ज बहन संतोष कुमारी की देखरेख में विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर संत बलवंत सिंह डिंगरिया, महंत परषोत्तम लाल चक हकीम, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत रमेश दास डेरा कलरां शेरपुर, संत जागीर सिंह सरबत भला आश्रम नंदाचौर, संत परगट नाथ बालयोगी, संत विनय मुनि जम्मू, संत जसवंत दास रावलपिंडी, संत कुलदीप दास बस्सी मारूफ, संत बीबी कुलदीप कौर मेहना, संत बीबी कमलेश कुमारी नाहलां, संत बलकार सिंह तग्गर वडाला, संत हरमीत सिंह, बाना साहिब, प्रीत रविदासिया जत्था हरियाणा, संत भगवान दास आबादपुरा, संत दिलदार सिंह, संत सतीश दास हबजी मोर पुदरी, संत गुरनाम दास पुदरी कैथल, संत गुरुमीत दास, राजेश दास बजवाड़ा, संत मनोहर दास लिदरा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. राहुल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, आशु निर्मल प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, राजवीर सिंह इंस्पेक्टर गाजियाबाद, पुष्पिंदर रावत पूर्व अध्यक्ष, राम कुमार राणा प्रदेश अध्यक्ष बसपा, बिरजेश कुमार जिला अध्यक्ष बसपा हरिद्वार, विजय पाल सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर किसी को लाभ पहुंचाना भी दंडनीय अपराध: डी.एस.पी मनीश कुमार

सार्वजनिक स्थानों पर विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर की टीम ने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरुक होशियारपुर, 04 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो,...
article-image
पंजाब

नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्षा के देवता हैं बजीर-ए-चौहार घाटी देव पशाकोट : चौहार घाटी में विभिन्न स्थानों पर देव पशाकोट के हैं अनेक मंदिर, क्षेत्र के हैं सर्वमान्य देवता

एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 05 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की पवित्र स्थली है। यहां पर कदम-कदम पर देवी-देवताओं के अनेक पवित्र स्थान मौजूद हैं। इन देवी देवताओं के प्रति लोगों की न...
Translate »
error: Content is protected !!