सतत एवं समावेशी विकास आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्राथमिकताओं में से एक : कुलदीप सिंह पठानिया ….बोले विधानसभा अध्यक्ष, कड़े और दूरगामी निर्णय लेने की जरूरत

by
जनता की आवाज को नीतियों में बदलने का प्रभावी माध्यम है विधायिका : पठानिया
एएम नाथ। शिमला/दिल्ली :
राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के दसवें सम्मेलन को नई दिल्ली में संबोधित करते हुए मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सतत एवं समावेशी विकास आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्राथमिकताओं में से एक है।
समावेशी विकास हमारी सनातन संस्कृति का अंग है। सर्वे भवन्तु सुखिनः भारत की परम्परा है। उन्होंने कहा कि विकास सतत होने के साथ समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होना चाहिए, ताकि उसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल सके।
उन्होंने कहा कि विधायिका विकास की आधारशिला है। यह लोकतंत्र का एक प्रमुख स्तम्भ होने के साथ ही भविष्य की कुंजी है। विधायिका द्वारा निष्ठा व संवेदनशीलता से अपनी भूमिका के किये गए निर्वहन से सभी को समान अवसर मिलने के साथ प्रगतिशील समाज की रचना हो सकती है।
पठानिया ने कहा कि विधायिका को जनता के साथ जुडकर उनकी आवश्यकताओं और आंकाक्षाओं को समझना होगा। जातिवाद, क्षेत्रवाद, सदन की कम होती बैठकों, सदन संचालन में बढती बाधाओं सहित अनेक चुनौतियों का सामना करके लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए विधायिका को अधिक सक्रिय व संवेदनशील होना होगा।
उन्होंने कहा कि विधायिका के पास भविष्य के सतत और समावेशी विकास के लिए अनगिनत संभावनाएं है। सही दिशा में कदम उठाकर प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ा जा सकता है। विधायिका को ऐसे कानून बनाने चाहिए, जिससे हाशिए पर खडे समुदायों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विधायिका जनता की आवाज को नीतियों में बदलने का प्रभावी माध्यम है।
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता और ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता वैश्विक चिंता के विषय हैं। इन दिशाओं में सभी को मिलकर कडे और दूरगामी निर्णय लेने होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किया जाएगा जनमंचः एडीसी

उद्योग एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना (16 नवंबर)- हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 21 नवंबर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
हिमाचल प्रदेश

कला अध्यापकों के पदों के लिए काउंसलिंग 20 व 21 दिसंबर को

ऊना, 30 नवंबर: उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना द्वारा कला अध्यापकों के 37 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग 20 व 21 दिसंबर को शिक्षा विभाग कार्यालय ऊना परिसर में होगी। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की...
Translate »
error: Content is protected !!