सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा होती हैः प्रियंका बाबा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भक्तों की तरफ से फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप श्री मद्भागवत कथा करवाई जा रही है। जोकि 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान कथा व्यास प्रियंका बाबा पठानकोट वाले कथा श्रवण करवा रहे हैं। इस मौके पर कथा के पहले दिन महंत रमिंदर दास व पूर्व मेयर शिव सूद ने विशेष तौर से पहुंचकर पूजन किया और कथा श्रवण की। इस अवसर पर कथा व्यास प्रियंका बाबा ने कथा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को कलियुग में कथा सतसंग का क्या महत्व है, के बारे में विस्तार रुप से समझाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं और उसमें सम्मलित होते हैं उन पर भगवान की असीम कृपा होती है। इसलिए जहां भी सतसंग या कथा आदि का आयोजन हो रहा हो तो वहां पर अपनी उपस्थिति जरुर दर्ज करवाएं। इस मौके पर तरसेम मोदगिल, मोहन लाल पहलवान, मुकेश डावर, तरसेम डावर, पं. ओमकार नाथ शर्मा, रमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त देख भड़का CBI : हाईकोर्ट में जाने का लिया फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित शराब नीति घोटाले में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता समेत कई आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला प्रशासन ने हीट वेव प्रबंधन के लिए 95 लाख रुपए की फंडिंग की हासिल

पंजाब का एकमात्र जिला जिसे प्राप्त हुई यह फंडिंग – डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल व रैडक्रास सोसायटी टीम के प्रयासों की सराहना की – जलवायु परिवर्तन से निपटने में होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

लाॅरेंस के इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए हाईकोर्ट ने बनाई कमेटी

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में खरड़ के सीआईए स्टाफ थाने में हुए टीवी इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की जांच के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर जस्टिस राजीव रंजन रैना की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में छात्रा मौत मामला : सोमवार को मैडीकल बाेर्ड की रिपोर्ट आने से घटना से उठ सकता है पर्दा

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रैंगिंग और कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में छात्रा के इलाज व मैडीकल हिस्ट्री की जांच को लेकर मैडीकल बोर्ड की...
Translate »
error: Content is protected !!