सत्ती ने छतरपुर ढाडा से की एक दिन एक गांव कार्यक्रम की शुरुआत, 85 लाख के विकास कार्यों के किए भूमिपूजन व उद्घाटन

by
ऊना, 19 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ऊना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरपुर ढाडा में लगभग 85 लाख रूपये के शिलान्यास व उद्धघाटन किए। उन्होंने 38.80 लाख रूपये से बनने वाली डिस्पेंसरी तथा मोहल्ला चैधरी में 30 लाख से तैयार होने वाले सर्कुलर रोड़ का भूमिपूजन किया और 15 लाख रूपये से निर्मित पंचायत घर का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि एक दिन एक गांव कार्यक्रम का उद्देश्य गत सवा चार वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की लोगों को जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ऊना विधानसभा क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों तथा तीन नगर परिषदों में जाकर जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ पंचायत में किए गए विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लंबे समय से लोगों की मांग थी कि मोहल्ला चैधरियां रोड़ को बनाया जाए। आज इस रोड़ का लगभग 30 लाख रूपये से भूमिपूजन किया गया है और जल्द यह रोड़ बनाकर जनता को सर्मित किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 90 करोड़ रूपये सड़कों के विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि 5 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि से सनोली, बीनेवाल, मलूकपुर, छतरपुर ढाडा तथा मोहल्ला चैधरी से भटोली काॅलेज के पीछे वाला रोड़ को तैयार किया गया है। इसके अलावा 93 लाख रूपये से मैहतपुर, रायपुर सहोड़ां, छतरपुर ढाडा, संतोषगढ़ रोड़ के सुधारीकरण पर व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ से ऊना-संतोषगढ़ रोड का सुधारीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 4.48 करोड़ से सीएचसी संतोषगढ़ का निर्माण प्रगति पर है जबकि 42.39 लाख से उपकेन्द्र सनोली और 17 लाख से रावमापा सनोली के चार कमरों के निर्माण का कार्य आबंटित कर दिया गया है जिसे शीघ्र ही आरंभ किया जाएगा।
सत्ती ने सुनीं जन समस्याएं
सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत छतरपुर ढाडा में लोगांे की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा और लोगांें ने छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिह सत्ती के समक्ष बिजली, पानी, रास्ते सहित अन्य समस्याओं को रखा। और संबंधित विभागाधिकारियों को इन समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिएहैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष की गई है, जिससे लाखों नए पात्र व्यक्ति इस योजना के दायरे में आएंगे तथा सरकार इन लाभार्थियों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देगी। सत्ती ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 9000, सहायिकाओं का 6000 रुपए, आशा वर्कर्स का 4600 रुपए, पंचायत चैकीदारों का मानदेय 6400 रुपए, मिड डे मील वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 3400 रुपए किया गया है।
इस मौके पर सत्ती ने राजकीय उच्च विद्यालय, छतरपुर ढाडा का दौरा कर व्यवस्थाओं को भी जांचा। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने सत्ती को अवगत करवाया कि स्कूल में बच्चों की संख्या अब पहले से बढ़ गई है जिससे अब अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता है। इस पर सत्ती ने अतिरिक्त कमरों के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा ताकि कमरों के निर्माण के लिए आगामी औपचारिकताएं पूर्ण करके कमरों का निर्माण करवाया जा सके।
इस मौके पर श्री गुरुरविदास महासभा संतोषगढ़ के पदाधिकारियों ने सतपाल ंिसह सत्ती कोे रविदास मंदिर के लिए प्रदान की गई आर्थिक मदद के लि धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया। सभा के पदाधिकारियों ने सत्ती ने सामुदायिक भवन की मांग करते हुए बताया कि इसके लिए 9.50 लाख रुपये की एस्टीमेट बनाया गया है। इस पर सतपाल ंसिंह सत्ती ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, खादी बोर्ड के निदेशक सागरदत्त भारद्वाज, कांगड़ा बैंक े निदेशक बलवंत ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पहु लाल भारद्वाज, बीडीसी सदस्य फुमन सिंह, नप मैहतपुर के उपाध्यक्ष अजय सोनी तथा मनोनीत सदस्य कुलविन्द्र ंिसह व अनिल बब्बु, छतरपुर के प्रधान दलजीत कौर व उपप्रधान अनिल कुमार, रायपुर सहोड़ां के प्रधान रोहित कुमार, नप मैहतपुर के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के एसई राजेश गर्ग, एसडीओ अरविंद चैधरी, हरमेश प्रभाकर, लंबरदार महेन्द्र मोहन मोनू, राजा राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी सत्ता का आनंद लेने में मशगूल : 2 माह में कांग्रेस सरकार ने 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया, 5 साल कांग्रेस हिमाचल के कर्ज में डूबने का मचाती रही शोर

ऊना : कांग्रेसी सत्ता का आनंद लेने में मशगूल हैं, जो लोकतंत्र में सही नहीं है। सरकार को बंद की गई स्कीमों और संस्थानों के लिए फंडिंग करनी चाहिए। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 छात्र निष्कासित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने हिंसा में शामिल होने के कारण किया निष्कासित

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को विश्वविद्यालय से 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को सोमवार की हिंसा में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब्‍त 1.66 क‍िलो सोना डीएसपी ने अपने पास रखकर आरोपी को होटल द‍िया भेज : डीएसपी और दो कांस्‍टेबल पर गिरी गाज

राजस्थान के पाली के सोजत में डीएसपी अन‍िल सारण ने जब्‍त 1.66 क‍िलो सोना अपने पास रख ल‍िया. आरोपी को होटल भेज द‍िया।  एसपी चूनाराम को पता चला तो गोपनीय तरीके से जांच कराई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ : मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार; 17.68 ग्राम हेरोइन जब्त

रोहित जसवाल।  ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मां-बेटे समेत...
Translate »
error: Content is protected !!