सत्ती ने डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत किया पौधारोपण

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत द्रेक का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है, जिसके लिए सभी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना सुनिश्चित करना चाहिए।
सत्ती ने कहा कि वन विभाग ने इस वर्ष 15 अगस्त तक लगभग डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और यह अभियान बड़े स्तर पर जारी है। इस अभियान में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। न सिर्फ पौधारोपण आवश्यक है, बल्कि पौधों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन एक ग्लोबल चुनौती है। कहीं अत्याधिक बारिश होती है, कहीं बादल फटते हैं तो कहीं सूखा पड़ रहा है। मौसम में यह असंतुलन प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है तथा मौसम का संतुलन बनाए रखने में पौधों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेकों प्रयास कर रही हैं, जो जन भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान : 8 को घोषित होंगे नतीजे, 1.55 करोड़ वोटर चुनेंगे नई सरकार

नई  दिल्ली  :  चुनाव कमीशन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है केजरीवाल को एक के बाद एक सम्मन भेजना : गोपाल राय

नई दिल्ली  :  दिल्‍ली के कथि‍त शराब नीति घोटाले में ईडी मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक समन भेज रही है जबकि केजरीवाल की कोर्ट में रुख करने के बाद जमानत भी...
Translate »
error: Content is protected !!