सत्ती ने नालों के चैनलाइलेजशन की परियोजना का फील्ड में जाकर किया निरीक्षण

by

ऊना शहर को जल भराव से छुटकारा दिलाने के लिए 22.48 करोड़ की परियोजना हुई है स्वीकृत
ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना शहर के लिए स्वीकृत ड्रेनेज परियोजना का फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व ऊना के पार्षदों के साथ उन्होंने रामपुर नाला, बैहली मोहल्ला वार्ड नंबर 10, नटराज नाला से लेकर लालसिंगी खड्ड तक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने पार्षदों व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ इस परियोजना को धरातल पर उतारने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कुछ स्थानीय निवासी भी सत्ती से मिले और उन्हें अपनी समस्याएं बताई, जिन पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत 7 प्रमुख नालों की चैनलाइजेशन का प्रस्ताव है, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने 22.48 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की है। चैनलाइजेशन कर शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड के साथ-साथ ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा।
सत्ती ने कहा कि डीपीआर के तहत सात प्रमुख नालों कोटला नाला, अरनियाला नाला, सब्जी मंडी नाला, नंगल से पुराना होशियारपुर रोड का नाला, होटल नटराज के साथ का नाला, वार्ड नंबर 10 रामपुर का नाला तथा चंद्रलोक कॉलोनी नालों को पक्का करने का प्रस्ताव है, ताकि बारिश के पानी की उचित निपटारा किया जाए। नालों की चैनलाइजेशन से शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा और शहर की पुरानी समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 तक इन सभी नालों की चैनलाइजेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अगली बरसात में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या न झेलनी पड़े।
इस अवसर पर ऊना नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी, सभी पार्षद, जल शक्ति विभाग के एसडीओ होशियार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता , त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी : आरटीओ रमेश चन्द कटोच

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित ऊना, 23 जनवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को मुख्य ध्येय मानकर सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान के तहत आज इंडियन आॅयल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ —उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा, 20 जुलाई उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता 27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मृत मिला 23 साल का भारतीय छात्र

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  इंडियाना से भारतीय छात्र पर हमले की खबर आ गई।  इंडियाना के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में 23 साल का भारतीय छात्र मृत पाया...
Translate »
error: Content is protected !!