गैस केंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल केआने से सब इंस्पेक्टर की मौत : मामला दर्ज, चालक ग्रिफ्ता
गढ़शंकर। गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव डानसीवाल के निकट मोटरसाइकिल व गैस कैंटर की टक्कर में माहिलपुर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रिफ्तार कर लिया है।
माहिलपुर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चतविन्दर सिंह स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी -07 बीवाई -1725 पर गढ़शंकर से माहिलपुर की और जा रहा थे तो साहमने ओवरटेक करते हुए आ रहे गैस केंटर नंबर एचआर-68 -बी -4228 की चपेट में मोटरसाइकिल आ गया और सब इंस्पेक्टर चतविन्दर सिंह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सब इंस्पेक्टर चतविन्दर सिंह को सिवल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया , वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस चौकी सैला खुर्द इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गैस केंटर ने ओवरटेक कर गलत साइड पर जाकर मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे सब इंस्पेक्टर चतविन्दर सिंह की मौत हो गई। गैस केंटर के चालक विनोद कुमार पुत्र राम भजन निवासी राय बरेली , उत्तरप्रदेश को ग्रिफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।
फोटो : मृतक सब इंस्पेक्टर चतविन्दर सिंह की फाइल फोटो और दुर्घटनाग्रस्त गैस केंटर व मोटरसाइकिल।
