सबसे अधिक वोट रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को मिलेगा इलेक्शन स्टार बनने का मौका: अपनीत रियात

by

होशियारपुर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने व वोटिंग प्रतिशतता को बढ़ाने में युवा वोटरों की विशेष भूमिका होती है, इस लिए चुनाव आयोग पंजाब की ओर से नए युवा वोटरों की रजिस्ट्रेशन के लिए 4 जुलाई तक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग कालेजों, यूनिवर्सिटियों, शैक्षणिक संस्थानों में नियुक्त किए गए कैंपस अंबेसडरों को चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन स्टार बनने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के योज्य विद्यार्थियों की सबसे अधिक वोट रजिस्ट्रेशन करवाने के बदले कैंपस अंबेसडर का इलेक्शन स्टार के तौर पर प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भाग लेने के लिए कैंपस अंबेसडर हर माह वोटर हैल्प लाइन मोबाइल एप या वैब पोर्टल www.nvsp.in, www.voterportal.eci.gov.in के माध्यम से फार्म 6 भरवा कर प्रार्थियों की सूचि संबंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से जिला चुनाव कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से भेजें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भाग लेने वाले कैंपस अंबेसडरों की ओर से सबसे अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन की गिनती के आधार पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आ ने वाले विजेताओं का चुनाव किया जाएगा।
अपनीत रियात ने बताया कि दिसंबर 2021 के अंत तक जिले में सबसे अधिक नए युवा वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडरों को जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिसव पर 25 जनवरी 2022 को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने समूह कैंपस अंबेसडरों को लोकतंत्रीय प्रक्रिया को मजबूत बनाने व वोट प्रतिशतता में वृद्धि के लिए अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने का आह्वान किया ताकि यदि कोई भी योज्य युवा वोटर वोट के अधिकार से वंचित न रह जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम चुनाव के लिए 8 हफ्ताें समय : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

नगर निगम और काउंसिल चुनाव मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को चुनाव कराने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है। इसके चलते सरकार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने अंतरिम समिति के सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय को किया सम्मानित

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में डॉ. जंग बहादुर सिंह राय को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अंतरिम समिति का सदस्य चुने जाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी।...
article-image
पंजाब

आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव शक्ति मंदिर,टिब्बा साहिब होशियारपुर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!