समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट , मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते : गृह मंत्री अमित शाह

by

गुरदासपुर : समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट । पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली, कभी कोलकाता, कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते हैं। मुख्यमंत्री मान का पूरा समय केजरीवाल की पब्लिसिटी में बीत रहा है। यह शब्द मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गुरदासपुर में भाजपा आयोजित की रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहे । अमित शाह ने करतारपुर साहिब की पवित्र धरती को नमन कर अपना भाषण शुरू किया। मान ने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरुओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है। महान सिख गुरुओं ने न केवल पंजाब बल्कि देशभर में हमें देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ सिखाया। इसी पर चलते हुए पंजाब ने आजादी के पहले और आजादी के बाद हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है।
अमित शाह ने मंच से भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। उन्होंने ने कहा आज तक पंजाब की एक भी महिला के खाते में एक रुपया भी नहीं आया। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर देश के अखबारों के फ्रंट पेज पर आम आदमी पार्टी की सरकार का विज्ञापन चलता रहता है। उन्होंने ने कहा पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। भगवंत मान की वजह से पंजाब की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री साहब के पास जनता के लिए समय नहीं है। चुनाव में पंजाब की जनता मान से इसका हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी ने देश को गौरव दिलाने का काम किया। पीए अभी-अभी G7 शिखर सम्मेलन में गए और वहां से अफ्रीका गए। कोई ऑटोग्राफ मांगता है, कोई उनका समय मांगता है, तो कोई उनके पैर भी छू लेता है। मोदी जहां-जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और ये नारे भाजपा या मोदी के लिए नहीं हैं, ये नारे देश के सम्मान में लगते हैं। उन्होंने ने कहा कि 1984 में जो नरसंहार कांग्रेस के नेतृत्व ने किया था, हजारों निर्दोष सिख भाई-बहनों की हत्या की थी। 1984 से लेकर 2014 तक दोषियों को सजा नहीं हुई। सिख दंगों के दोषियों को जेल भेजने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया।
इससे पहले सुनील जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुरदासपुर के लोगों का आर्मी में योगदान को बताया। वहीं उन्होंने किसानों की भी बात रखी और यहां की लीची व शुगर बनाने के लिए गन्ने के उत्पादन में गुरदासपुर के योगदान के बारे में भी बातचीत की।
उन्होंने 1965 की लड़ाई में पकड़े गए पाकिस्तानी पैटर्न टैंकों का किस्सा भी बताया। जिसमें उन्होंने बटाला में बनाए गए टैंक के कलपुर्जों की बात कही। जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों के पास हुनर है, उन्हें सिर्फ मौका चाहिए। रैली को मनप्रीत बादल,फतेहजंग बाजवा और राणा सोढी ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Republic Day celebrations to be

Instructs officials to perform duties with responsibility and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.6 : A district-level meeting was held today in the conference hall at the Police Lines, under the chairmanship of Deputy Commissioner Ashika Jain,...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर एक वायदा करेगी पूरा – संगत सिंह गिलज़ियां

मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचे संगत सिंह गिलज़ियां होशियारपुर, 28 सितम्बरः कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों...
article-image
पंजाब

मैं सुखबीर सिंह बादल हूं, न डरता हूं न झुकता हूं : न मेरे पिता प्रकाश सिंह बादल कभी डरे और न हम भविष्य में किसी के दबाव में झुकेंगे।

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विपक्षीय पार्टियों पर एक साथ तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल वर्षों से शिरोमणि अकाली दल, बादल परिवार और सिख संस्थाओं...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!