समयबद्ध हो एफसीए प्रस्तावों का समाधान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

by
एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च : उपायुक्त,अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित एवं प्रगतिरत मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उनके समयबद्ध, पारदर्शी और नियमों के तहत समाधान को सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में उपायुक्त ने एफसीए के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है तथा नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। वन भूमि से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया, ताकि अनावश्यक विलंब से बचा जा सके।
उपायुक्त ने लोक निर्माण, जलशक्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत बोर्ड, शिक्षा, बीआरओ, युवा सेवा एवं खेल, वन तथा राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफसीए से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में एडीसी अश्वनी कुमार सहित वन विभाग, राजस्व, लोक निर्माण, जलशक्ति, शहरी निकाय, युवा सेवायें एवं खेल विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में महिला उद्यमिता को मिला गरिमा सम्मान, तीन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

ऊना 21 नवंबरः उद्योग, श्रम एवं रोजगार व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने जनमंच के दौरान ऊना जिला की तीन महिला उद्यमिता को सम्मानित किया गया है। जिनमें गगरेट निवासी नीति आर्या को सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अम्ब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कारवाई : जयराम ठाकुर

करोड़ों की अवैध शराब पकड़े जाने में मुख्यमंत्री कार्यकाल का नाम भी आया था सामने कर्मचारी चयन आयोग में महिलाओं से आवेदन शुल्क लेना कौन सा मॉडल एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेष मीणा और डायरेक्टर देशराज को हटाया, IAS राकेश प्रजापति को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में लगा पक्का र्मोचा में 33वें दिन बिभिन्न संगठनों के नेतायों ने र्मोचे में पहुंच कर संघर्ष का किया सर्मथन

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप में गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाए गए दिन रात के पक्के र्मोचे के 33वें दिन शाम...
Translate »
error: Content is protected !!