समाज सेवी विजय सूद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट को जरूरतमंदों के लिए सौंपे वस्त्र : पूर्व सांसद खन्ना ने विजय सूद का किया धन्यवाद

by

होशियारपुर 29 अगस्त: भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने बताया कि ब्लॉक गढ़शंकर के गाँव जैजों में स्थित बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ का प्राचीन मंदिर का प्रबंधन बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए मंदिर में कपडे एवं अन्य आवश्यक सामान के भण्डारण किया जाता है तथा समय समय पर यह सामान जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाता है। खन्ना ने कहा कि टेक चंद सूद चेरिटेबल ट्रस्ट होशियारपुर के अध्यक्ष नवदीप सूद की प्रेरणा से समाज सेवी विजय सूद ने जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र बाबा औगढ़ मंदिर को दिए हैं। इस मौके पर खन्ना तथा अन्य ट्रस्टियों अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद आदि ने विजय सूद का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के देहा क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार, दादा सहित तीन साल के मासूम की मौत 

एएम नाथ। ​शिमला :  हिमाचल प्रदेश के राजधानी  ​शिमला के दायरे में आने वाले उपमंडल चौपाल में देहा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में एक ही  परिवार के...
article-image
पंजाब

कैप्टन के दावे झूठ के पुलंदा : सुरिंदर सिंह राठा

 गढ़शंकर – गढ़शंकर में बंगा चौक पर लगाये धरने को संबोधित करते हुए अकाली दल के जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह राठा, राजिंदर सिंह शूका, हरजीत सिंह भातपुर, बूटा सिंह अलीपुर, हरप्रीत सिंह बेदी ने कहा...
article-image
पंजाब

समागम की परमिशन रद्द करने पर सरकार के खिलाफ बसपा का मोर्चा, करीमपुरी ने बोला हमला

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी बोले- तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे, 13 सितंबर को जीरा में होगा पहले से बड़ा राज्य स्तरीय समागम फिल्लौर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा...
Translate »
error: Content is protected !!