समाजसेवी संस्थाओं ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर को एयर कंडीशनर भेंट किया

by

गढ़शंकर, 4 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने अस्पताल को एक एयर कंडीशनर भेंट किया राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी, शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, जीवन जागृति मंच तथा उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से सिविल अस्पताल को एक वोल्टास एयर कंडीशनर प्रदान किया गया, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर डॉ. बिकर सिंह (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल) की अध्यक्षता में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन को एयर कंडीशनर सौंपा। अस्पताल प्रशासन ने इस सराहनीय पहल के लिए सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से मरीजों को अधिक आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बसरा, सभी चिकित्सा अधिकारी, अस्पताल का अन्य स्टाफ तथा समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बसरा ने दानी संस्थाओं का हृदय से धन्यवाद करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी समाजसेवी संस्थाओं का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। photo no 4Gsr1

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

सांसद अमृतपाल के डिंटेशन को 1 साल और पंजाब सरकार ने बढ़ाया : 23 अप्रैल को अमृतपाल की डिटेंशन के 2 साल पूरे हो रहे

पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 2 साल से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. हालांकि, अब अमृतपाल सिंह के...
article-image
पंजाब

New Heights of Joy: 350 Young

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 7 : A unique blend of education and service unfolded at the Government Primary Smart School in Prit Nagar, Hoshiarpur. Renowned Delhi-based NGO “Up Rise Together Foundation” organised a grand event under...
article-image
पंजाब , समाचार

हल्का गढ़शंकर में गरीब लोगों के राशन कार्ड काटना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :19 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के गेहूं वाले राशन कार्ड काटने के मुद्दे पर गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज नेता निमिषा मेहता ने भगवंत...
article-image
पंजाब

फिरोज़पुर में नशे की ओवरडोज़ से तीन युवकों की मौत पर परगट सिंह का आक्रोश

जालंधर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने फिरोज़पुर जिले के गुरुहरसहाय हलके के गांव लखो में नशे की ओवरडोज़ से तीन युवकों की मौत पर गहरी चिंता...
Translate »
error: Content is protected !!