समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

by

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया है। गढ़शंकर के गांव टिबिया के समाजसेवी सुनील चौहान का नाम भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए सबसे प्रथम आता है। आज सुनील चौहान द्वारा गांव बोड़ा की पंचायत के आग्रह पर गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सुनील चौहान ने बताया कि इससे पहले गांव टिबिया और हाजीपुर में कोविड केयर सेंटर खोले गए हैं और आज गांव बोड़ा की पंचायत और नौजवानों के सहयोग से कोविड केयर सेंटर खोला गया है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा सभी जरूरत के उपकरण मुहैया कराए गए हैं। ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव टिबिया के नौजवानों के सहयोग से ऑक्सीजन सेवा टीम का गठन करके जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर गांव के सरपंच कुलदीप कुमार,समाजसेवी अजायब सिंह बोपाराए, कल्याण सिंह, आलम चौहान, संदीप शर्मा, जॉनसन शर्मा, गौरव शर्मा और प्रदीप पंडित आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक को चाकू मारकर घायल करने वालों को शीघ्र पकडऩे की लगाई परिजनों ने गुहार

नंगल : नंगल सबडिवीजन के अधीन आते गांव गोहलणी के कुछ नौजवानों की ओर से दीवाली के दिन गांव बीकापुर तहसील आनंदपुर साहिब के एक नौजवान को कथित तौर पर चाकू मार कर मारने...
article-image
पंजाब

MA की परीक्षा या सियासी दूरी? CWC बैठक से चन्नी की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए। चन्नी ने अपनी गैरहाजिरी की वजह उसी दिन...
article-image
पंजाब

धरने में 3000 से अधिक कच्चे कर्मचारी भाग लेंगे : वन मंत्री लालचंद कटारू चक के विधानसभा क्षेत्र भोआ में 17 जून को रोष रैली

गढ़शंकर । जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब ने वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग में कार्यरत कच्चे श्रमिकों की पक्के करने के लिए संघर्ष का ऐलान किया है। गढ़शंकर व नवाशहर मंडल अध्यक्ष केवल कृष्ण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 41 के संपर्क केंद्र में एसी बंद, भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल…. पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने उठाए गंभीर सवाल

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : सेक्टर 41 स्थित संपर्क केंद्र में एसी बंद होने के कारण आम जनता को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न सरकारी कार्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!