सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : चंद्र कुमार*

by
*कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक*
एएम नाथ। ज्वाली,6 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में उपमंडल के सभी विभागीय अध्यक्षों के साथ विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अध्यक्षों से उनके विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि उनका लाभ आम जनता को समय पर मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धन का समय पर सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने डे- बोर्डिंग स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है तथा 50 कनाल भूमि भी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरण कर दी गई है ।
कृषि मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्वाली सिविल हॉस्पिटल का उचित रखरखाव के साथ बेहतर साफ़ सफाई रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने ज्वाली सिविल अस्पताल में 50 बिस्तर के अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ज्वाली सिविल अस्पताल के रेट्रोफिकेशन और नवीनीकरण कार्य के लिए भी लगभग एक करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है।
कृषि मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मौजूदा पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं का उचित रखरखाव रखने के साथ क्षतिग्रस्त योजनाओं का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व विभाग को भी इंतकाल के लंबित मामलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी कार्य योजना बनाकर मिशन मोड पर राजस्व कार्यों को निपटाएं ताकि आम जनता को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में विकास कार्यों को बिना लेट लतीफी के निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण समृद्धि को अधिमान देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि व बागवानी विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं I उन्होंने कृषि व बागवानी अधिकारियों को किसानों के खेतों में जा कर उनकी समस्याओं को जानने व किसानों का सही मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए I उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से रिपोर्ट भी ली।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और फ्लैगशिप कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागों को विकासात्मक परियोजनाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लानी चाहिए।
बैठक के उपरांत उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम बचित्र सिंह,डीएफओ देहरा सन्नी,लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता जगतार सिंह,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, तहसीलदार नगरोटा सूरियां शिखा,तहसीलदार ज्वाली विनोद, नायब तहसीलदार कोटला कोविन्दर, डीएसपी बीरी सिंह,बीडीओ फतेहपुर सुभाष कुमार, कार्यवाहक बीडीओ नगरोटा सूरियां कुलविंदर, बीएमओ अमन दुआ,उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा,जाइका के ब्लॉक प्रॉजेक्ट मैनेजर लक्षित चौधरी,एसीएफ निशांत पराशर,
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भीष्म शर्मा,ज्वाली आईटीआई के प्रिंसिपल अशोक चौधरी,डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा, एसएमएस (कृषि)ज्योति रैना तथा तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री को नहीं सुनता है , हिमाचल का भाग्य केवल भाजपा के साथ ही सुरक्षित : बिक्रम सिंह ठाकुर

परागपुर : जसवां-परागपुर से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अब कोई भी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने शहरी निकायों में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण|

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा व पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने जिला ऊना में शहरी निकायों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1, टाहलीवाल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा रोहित जसवाल। ऊना, 5 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के प्रयासों से महिला मतदाता लिंग अनुपात में वृद्धि दर्ज

एएम नाथ। शिमला : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने आज यहां कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती उसमें महिलाओं की भागीदारी से तय होती है। भारत निर्वाचन आयोग निरंतर प्रयास कर रहा...
Translate »
error: Content is protected !!