सरकार के प्रयासों के चलते राज्य की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही : चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री

by
शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विशेष सचिव (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में चिकित्सा अधिकारियों की शिकायतों और मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस समिति में निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, निदेशक चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह समिति चिकित्सकों की पदोन्नति से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगी और चिकित्सा अधिकारियों के कल्याण के लिए दिशा-निर्देशों की सिफारिश करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार चिकित्सकों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर सभी आर्थिक लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों का आह्वान किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में वे प्रदेश सरकार को यथासम्भव सहयोग प्रदान करें।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार नए चिकित्सा अधिकारियों और सहायक स्टाफ की भर्ती कर रही है। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों के कार्य को बेहतर बनाने के लिए आठ घंटे की शिफ्ट शुरू करने पर कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवीनतम तकनीक और उनके कौशल उन्नयन के लिए चिकित्सकों के लिए विदेशों के एक्सपोजर दौरे भी आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए अधिकारियों के डाटा को डिजिटल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर, प्रत्येक संस्थान में 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा रहे हैं।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव स्वास्थ्य नीरज कुमार और डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी और चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैंगवार, नशे की तस्करी और मॉब लिंचिंग को सामान्य बात मानना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

कर्मचारियों के लोकतांत्रिक विरोध को रोकना तानाशाही, बाज आए सरकार , हमारी सरकार ने पाँच साल में पाँच हज़ार लोगों को दी करुणामूलक नौकरियां झूठ बोलने और मुद्दे से गुमराह करने में मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाइट मंडी में आयोजित की गई स्वीप गतिविधियां : डायट की अध्यापिका कृष्णा ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक गाना भी किया प्रस्तुत

मंडी, 04 जनवरी। मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को डाइट मंडी में स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें डाइट के छात्र-छात्राओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक गुट की जगह बोर्ड निगमों में तैनाती में कार्यकर्ताओं से होनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर की चर्चा

शिमला : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की, क्योंकि अभी मंत्री के 3 पद खाली हैं। राज्य में जल्द ही...
हिमाचल प्रदेश

बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को : बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को

हमीरपुर 12 अक्तूबर। पुलिस थाना बड़सर के परिसर में जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए आवासीय भवन को गिराने के लिए नीलामी प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में पूर्ण की...
Translate »
error: Content is protected !!