सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं : MLA नीरज नेय्यर 

by
एएम नाथ। चम्बा 10 जनवरी :
सदर विधायक चम्बा नीरज नेय्यर ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान लोगों की  समस्याओं के समाधान के साथ साथ  प्रदेश सरकार के एक वर्ष के जनहितकारी कार्यों से लोगों को अवगत करवाएंगे |
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए ढांचागत विकास तथा सड़क नेटवर्क को भी मजबूती प्रदान की जा रही है |
 उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है।  इस कार्यक्रम का पहला चरण 12 फरवरी तक चलेगा।
 इसी कड़ी में चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मैहला के तहत 11 जनवरी को सुबह 11:00 से 1:00 तक ग्राम पंचायत कीड़ी अठलूईँ ग्वाड़,सराहना में तथा दोपहर 2:00 बजे बाद वन विश्राम गृह साहू में ग्राम पंचायत  प्लयूर, पधरसाहू,रजिंडू प्रोथा, कुरैणा के निवासियों  की समस्या सुनी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती की हत्या कर फरार- कुल्लू आए पंजाब से 2 युवक और एक युवती, होटल में बुक किया कमरा

कुल्लू। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल में शनिवार देर रात पंजाब के दो युवक साथ आई युवती की हत्या के बाद फरार हो गए। युवती की उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र : डीसी जतिन लाल

ऊना, 3 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में सभी मतदान केंद्रों पर शतप्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिले में 516 मतदान केंद्र बनाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से ग्रिफ्तार : मृतक नवीन शेखावत ने रेकी की थी, हत्या की साज़िश में भी शामिल था

नई दिल्ली : सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को ग्रिफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि हत्या करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!