सरकार तिहाड़ जेल से चलाएंगे : भाजपा के षड्यंत्र को जीतने नहीं देना, लोगों ने वोट किसी विधायक या पार्टी को नहीं बल्कि केजरीवाल को दिया – आतिशी मार्लेना

by

नई दिल्ली । अरविंद केजरीवाल को ईडी का नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। आतिशी मार्लेना ने कहा कि जरूरत होगी तो जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। आतिशी ने कहा कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ही बात बोली चाहे भाजपा सीएम को तिहाड़ में डाल दें, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी हाल में इस्तीफ़ा नहीं देना है।
भाजपा के षड्यंत्र को जीतने नहीं देना। लोगों ने वोट किसी विधायक या पार्टी को नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को दिया। लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए। हम कोर्ट जाएंगे, कोर्ट से इजाजत लेंगे कि कैबिनेट की बैठक, फाइल्स अफसरों को जेल में उन तक ले जा सकें। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सरकार जेल से चलाएंगे अरविंद केजरीवाल और जेल से भी दिल्ली की जनता के काम को रुकने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के विधायकों, पंजाब में पार्टी के संगठन और तमाम पार्टी के समर्थकों से चर्चा करेंगे और इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। आतिशी ने कहा कि सबके जुबान पर सिर्फ एक चीज है कि मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी के साथ अति कर दी है। सब यह कह रहे हैं कि बार-बार केस होता है, अरेस्ट होता है तो आम आदमी पार्टी का ही होता है।
पहले विधायकों को गिरफ्तार कर रहे थे, फिर मंत्रियों को गिरफ्तार करने लगे, फिर सांसदों को गिरफ्तार करने लगे। अब मुख्यमंत्री को ही गिरफ्तार करके जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। दिल्ली की जनता देख रही है कि एक आदमी जो दिन रात उनके लिए काम कर रहा है उसके साथ अतिवाद हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल रोपड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 27 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला रोपड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस...
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन प्रभावित परिवारों का जाना उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कुशलक्षेम : समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

चंबा, 27 जुलाई ;  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ला से भूस्खलन प्रभावित पांच परिवारों के सदस्यों के साथ जनजातीय सराय भवन में भेंट करके उनका कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने...
article-image
पंजाब

Third National Lok Adalat to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 National Legal Services Authority, as per the directions of the Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of Hon’ble Member Secretary, Punjab State Legal Services Authority, S.A.S....
article-image
पंजाब

कार व ट्रक से टकराकर 2 लावारिस पशुओं की मौत

गढ़शंकर, 29 जुलाई  : सोमवार सुबह माहिलपुर चंडीगढ़ मार्ग पर माहिलपुर के पास मार्कफेड के गोदाम के नज़दीक सड़क पर खड़े लावारिस पशुओं का झुंड कार और ट्रक से टकरा गया, इस टक्कर में...
Translate »
error: Content is protected !!